मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की मौत के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा सदमा लगा है। स्टार्स ने सरोज खान को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए अपना दुख जाहिर किया है। सरोज के निधन से ड्रामा क्वीन राखी सावंत को भी गहरा झटका लगा है और उन्होंने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
05 Jul, 2020 01:50 PMबॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की मौत के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा सदमा लगा है। स्टार्स ने सरोज खान को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए अपना दुख जाहिर किया है। सरोज के निधन से ड्रामा क्वीन राखी सावंत को भी गहरा झटका लगा है और उन्होंने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर सरोज खान को श्रद्धांजलि देते हुए का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी खूब रोती हुई नजर आ रही हैं और कह रही हैं- ''गुरू मां, सरोज खान जी मैं आपको बहुत याद कर रही हूं। मैं सिर्फ रो सकती हूं, इसके अलावा मैं आपके लिए कुछ नहीं कर सकती। मुझे बहुत दुख हो रहा है कि मैं आपके आखिरी दर्शन नहीं कर पाईं, क्योंकि वो बाहर नहीं जा सकतीं।''
बता दें सरोज खान ने अपनी कोरियोग्राफी के जरिए कई स्टार्स के सपनों को उड़ान दी है। उन्होंनेजिसमें 'डोला रे डोला', 'एक दो तीन', 'ये इश्क हाये', चने के खेत में, धक धक करने लगा, मेहंदी लगा के रखना और 'निंबुड़ा' जैसे सुपरहिट गानों की कोरियोग्राफी की है। अपने 40 दशक के अधिक के करियर में उन्होंने 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया।