main page

Bigg Boss 14: घर में आते ही राखी सावंत ने मचाया धमाल, 'बिग बॉस' के टकले को चूमते हुए बोलीं-'मैं ही आपकी पहली पत्नी'

Updated 11 December, 2020 02:03:04 PM

विवादित रियालिटी शो  ''बिग बॉस 14'' को और भी मनोरंजक बनाने के लिए शो में बीते सीजन के कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। जहां विकास गुप्ता,कश्मीरा शाह,अर्शी खान और राहुल महाजन की एंट्री हो गई है। वहीं आज शो में राखी सावंत की एंट्री हो गई।

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 14' को और भी मनोरंजक बनाने के लिए शो में बीते सीजन के कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। जहां विकास गुप्ता,कश्मीरा शाह,अर्शी खान और राहुल महाजन की एंट्री हो गई है। वहीं आज शो में राखी सावंत की एंट्री हो गई।

Bollywood Tadka

राखी 13 साल बाद बिग बाॅस के घर में एंट्री लेंगी। 'बिग बॉस 14' के घर में राखी सावंत पूरे गैंग के साथ धावा बोलेंगी। इस लिस्ट में निक्की तम्बोली, एली गोनी और राहुल वैद्य का नाम शामिल है। हाल ही में शो मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है।

Bollywood Tadka

इस प्रोमो में राखी सावंत घर में एंट्री लेते ही बिग बॉस के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं राखी सावंत इस स्टेच्यू को किस करते हुए कहेंगी कि वह बिग बॉस की पहली पत्नी हैं।

Bollywood Tadka

राखी सावंत स्टेच्यू तो देख कहेंगी कि बिग बॉस तो टकले हो चुके हैं। गंजा होने के बाद भी राखी सावंत बिग बॉस पर जमकर प्यार लुटाएंगी।

Bollywood Tadka

राखी सावंत का ये पागलपन देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। अब अर्शी खान के साथ साथ राखी सावंत घर के लोगों का जीना दुश्वार करने वाली हैं।

Bollywood Tadka

वहीं घर में निक्की तंबोली की भी एंट्री होगी। निक्की के अलावा एली गोनी भी शो में एंट्री लेंगे। एली को घर में देख जैस्मिन एक बार फिर इमोशन हो जाएंगी। 

: Smita Sharma

rakhi sawantgrand entrybigg boss 14jasmin bhasinarshi khanvikas guptarubina dilaikBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...