राखी सावंत की मां जया सावंत अब इस दुनिया में नहीं रही। शनिवार, 28 जनवरी को जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में जया का निधन हो गया। वहीं, आज राखी की मां को मुंबई में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। कब्रिस्तान से हाल ही में दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।
29 Jan, 2023 03:47 PMबॉलीवुड तड़का टीम. राखी सावंत की मां जया सावंत अब इस दुनिया में नहीं रही। शनिवार, 28 जनवरी को जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में जया का निधन हो गया। वहीं, आज राखी की मां को मुंबई में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। कब्रिस्तान से हाल ही में दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राखी सावंत टूटे दिल के साथ अपनी मां को अंतिम विदाई देने पहुंची हैं।

इस दौरान उनके साथ उनके अपने आदिल खान भी नजर आ रहे हैं।

दोनों दिवंगत जया की कब्र पर फूल सजाते नजर आ रहे हैं।
मां को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद राखी ने एक बार फिर हौसला तोड़ दिया और रोने लगीं। इस पर उनके करीबी एक्ट्रेस को चुप कराते नजर आए।

इन तस्वीरों को देख उनके फैंस की आंखे भी नम हो रही हैं।