एक्टर करण मेहरा और निशा रावल बीते दिनों से अपने घरेलू विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। निशा ने करण पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए, जिसके बाद पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में करण को जमानत पर रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद करण ने कई खुलासे किए और कहा मुझे फसा रही है। निशा के मारपीट आरोप पर करण ने कहा कि उनकी पत्नी ''बायपोलर'' हैं और उसने खुद अपना सिर दीवार पर दे मारा था जिसके बाद खून निकलने लगा। कपल के इस विवाद पर स्टार्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। अब राखी सावंत ने
03 Jun, 2021 12:26 PMमुंबई. एक्टर करण मेहरा और निशा रावल बीते दिनों से अपने घरेलू विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। निशा ने करण पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए, जिसके बाद पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में करण को जमानत पर रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद करण ने कई खुलासे किए और कहा मुझे फसा रही है। निशा के मारपीट आरोप पर करण ने कहा कि उनकी पत्नी 'बायपोलर' हैं और उसने खुद अपना सिर दीवार पर दे मारा था जिसके बाद खून निकलने लगा। कपल के इस विवाद पर स्टार्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। अब राखी सावंत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में राखी कर रही है- 'निशा और करण, दोनों मेरे दोस्त हैं। मैं उनके साथ छुट्टियां मनाने यूएस गई थी और उनकी तलाक की खबरों से मैं हैरान हूं। करण और निशा एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और साथ में जीने-मरने की कसमें खाई थीं। अब मेरा शादी से, प्यार से भरोसा उठ गया है। जो दोनों एक-दूसरे से इतना प्यार करते थे। ओह माइ गॉड।
राखी ने आगे कहा- 'बीती रात मैं खूब रोई जब निशा को दुखी देखा। निशा एक ऐसी शख्स है जो सच बोलती है। करण भी कम बोलने वाला इंसान है। इनकी जोड़ी टूट सकती है तो दुनिया में किसी की भी जोड़ी टूट सकती है।'
बता दें राखी के अलावा चाहत खन्ना और करण के को-स्टार संजय गांधी ने भी दोनों के इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। कश्मीरा शाह ने भी निशा को सपोर्ट किया था।