बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करती हैं। उनके लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। आए दिन बी-टाउन की एक्ट्रेसेस को स्पॉट किया जाता है। तस्वीरें सामने आते ही उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।
06 Apr, 2019 05:56 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करती हैं। उनके लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। आए दिन बी-टाउन की एक्ट्रेसेस को स्पॉट किया जाता है। तस्वीरें सामने आते ही उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में बॉलीवुड की हसीनाएं मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुईं। तो चलिए डालते हैं इन हसीनाओं के लुक पर एक नजर...
दिव्या कुमार खोलसा की फिल्म 'यारियां' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को जुहू में क्लिनिक के बाहर स्टाइलिश अंदाज़ में स्पॉट किया गया। इस दौरान ब्लैक साइड कट ड्रेस पहने हुए बेहद हॉट और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ब्लैक शेड्स लगाए थे और साथ में ब्राउन पर्स कैरी किया था।
हमेशा की तरह रकुल ने पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए। 28 की उम्र में रकुल का ग्लैमरस और हॉट अंदाज देख आपकी सांसे थम जाएंगी। रकुल आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'अय्यारी' में नजर आईं थी। अब वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
वहीं, दूसरी तरह धड़क से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर को जिम के बाहर स्पॉट हुईं। जाह्नवी की सिर्फ एक फिल्म आई है और वह स्टार बन चुकी हैं। हालांकि वह मीडिया वालों को इग्नोर करती दिखीं। जाह्नवी 22 साल की ही हैं।
देशभर में उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। उनके फैशन और ड्रेसिंग सेंस की तारीफ भी की जाती है। उनके एयरपोर्ट से लेकर जिम लुक तक काफी शानदार होते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' और गुंजन सक्सेनी की बायोपिक में नजर आएंगी।