फिल्म ''यारियां'' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों में अच्छी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमे देखने के बाद लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने सर्जरी करवा ली है। यहां कई फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें ट्रोल करने की खूूब कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, रकुल ने ये तस्वीर शेयर कर बताया कि डिमांड
26 Sep, 2021 03:08 PMबॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों में अच्छी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमे देखने के बाद लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने सर्जरी करवा ली है। यहां कई फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें ट्रोल करने की खूूब कोशिश कर रहे हैं।
दरअसल, रकुल ने ये तस्वीर शेयर कर बताया कि डिमांड पर उन्हें इसे शेयर किया है। इस तस्वीर में रकुल का लुक काफी बदला-बदला लग रहा है और कई फैंस को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया। इसके बाद क्या कमेंट सेक्शन पर ट्रोल करने वालों की बाढ़ आ गई।
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'ये क्या इन्होंने भी सर्जरी करवा ली। यार ये बॉलीवुड वालों को क्या हो गया है। अच्छे भले चेहरे की वाट लगा देते हैं।'
वहीं दूसरे ने लिखा-'पता करो केडे पिंड दी आ'
काम की बात करें तो रकुल की अपकमिंग फिल्म डॉक्टर जी, अटैक है।