साउथ सुपरस्टार राम चरण की देश-दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह न सिर्फ एक्टिंग के मामले में एक दमदार हीरो हैं, बल्कि इंसानियत के मामले में भी बेहद नेक दिल इंसान हैं। हाल ही में राम चरण ने अपने एक नन्हें फैन के लिए कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और उन्हें एक सच्चा हीरो बता रहे हैं।
11 Feb, 2023 12:22 PMबॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सुपरस्टार राम चरण की देश-दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह न सिर्फ एक्टिंग के मामले में एक दमदार हीरो हैं, बल्कि इंसानियत के मामले में भी बेहद नेक दिल इंसान हैं। हाल ही में राम चरण ने अपने एक नन्हें फैन के लिए कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और उन्हें एक सच्चा हीरो बता रहे हैं।

दरअसल, राम चरण इन दिनों अपनी एक अपकमिंग तेलुगु-तमिल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर वह अपने नौ साल के फैन से मिलने के लिए हैदराबाद के एक अस्पताल पहुंचे। न सिर्फ राम चरण अपने फैन से मिले बल्कि उन्होंने अपने नन्हें फैन को सरप्राइज गिफ्ट भी दिया।

कैंसर से जूझ रहे नौ साल के रावुला मणि कुशल से मिलने पहुंचे राम चरण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्टर बड़े ही प्यार से बैड पर लेटे रावुला से बात कर रहे हैं। वह अपने फैन के सिर पर हाथ फेरकर उसका हौसला बढ़ा रहे हैं। इस दौरान राम अपने फैन को गिफ्ट भी देते नजर आए।

इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस राम चरण पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर उन्हें सच्चा हीरो बता रहे हैं।

बता दें कि एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड 'ऑस्कर अवॉर्ड्स' में नॉमिनेशन मिला है। इससे पहले इस गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 बेस्ट गाने की कैटेगरी में पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 'आरआरआर' फिल्म को भी लोगों का खूब प्यार मिला था।