main page

राम चरण ने यूक्रेन में फंसे सिक्योरिटी गार्ड को भेजी दवाएं और जरूरत की कुछ चीजें, नेकी ने जीता फैंस का दिल

Updated 20 March, 2022 12:21:13 PM

एक्टर राम चरण साउथ सिनेमा के एक जाने माने सुपरस्टार हैं, जो फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर फैंस का दिल जीतते रहते हैं। दमदार एक्टर होने के अलावा वह एक नेक दिल इंसान भी हैं। हाल ही में राम चरण ने अपनी नेकी दिखाई, जिसके चलते वो सुर्खियों में आ गए। एक्टर ने रशिया और यूक्रेन के युद्ध के बीच फंसे अपने सिक्योरिटी गार्ड को पैसे, दवाइयां व कुछ जरूरी चीजें भेजी, जिसके लिए लोग उन्हें खूब एप्रिशिएट कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर राम चरण साउथ सिनेमा के एक जाने माने सुपरस्टार हैं, जो फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर फैंस का दिल जीतते रहते हैं। दमदार एक्टर होने के अलावा वह एक नेक दिल इंसान भी हैं। हाल ही में राम चरण ने अपनी नेकी दिखाई, जिसके चलते वो सुर्खियों में आ गए। एक्टर ने रशिया और यूक्रेन के युद्ध के बीच फंसे अपने सिक्योरिटी गार्ड को पैसे, दवाइयां व कुछ जरूरी चीजें भेजी, जिसके लिए लोग उन्हें खूब एप्रिशिएट कर रहे हैं।

Bollywood Tadka


 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रस्टी नाम का एक यूक्रेनियन नागरिक राम चरण के इस नेक काम के बारे में बताता दिख रहा है। रस्टी ने बताया कि राम चरण अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए यूक्रेन आए थे और इस दौरान उसने एक्टर के बॉडीगार्ड के रूप में काम किया था। जैसे ही यूक्रेन में युद्ध शुरू हुआ। राम चरण ने उन्हें कॉल किया और हलातों के बारे में पूछा। इस दौरान रस्टी ने अपनी पत्नी की बीमारी और उसकी दवाइयों की कमी के बारे में बताया। इसके बाद राम चरण ने रस्टी की मदद करते हुए उसकी वाइफ के लिए दवाइयों के साथ ही साथ कुछ और भी जरूरी चीजें भेजी। जिसके लिए रस्टी ने धन्यवाद करते हुए कहा, 'राम चरण ने मेरी वाइफ की मदद करने के लिए दवाइयां के साथ ही साथ कुछ और भी जरूरत की चीजें भेजी हैं। मैं अपने तहे दिल से उनका शुक्रिया करता हूं।'

Bollywood Tadka


बता दें, राम चरण 24 मार्च को रिलीज होने वाली एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) में नजर आएंगे। इस फिल्म के कई सीन यूक्रेन और बुल्गारिया में फिल्माए गए हैं, जिसकी शूटिंग के चलते एक्टर यूक्रेन में रस्टी से मिले थे। जब उसने राम चरण को सिक्योरिटी दी थी।  

Content Writer: suman prajapati

Ram Charanhelpedsecurity guardtrappedUkraineBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...