main page

अफगानिस्तान में कब्जे के बाद राष्ट्रपति भवन में खाना खाते तालिबानियों पर फूटा राम गोपाल वर्मा का गुस्सा, बोले- किस तरह के जानवर हैं ये...

Updated 18 August, 2021 10:29:08 AM

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह देश दुनिया के मामलों पर पूरी नजर रखते हैं और अक्सर उन पर अपनी राय भी देते नजर आते हैं। इन दिनों अफगानिस्तान-तालिबान का युद्ध दुनियाभर में चर्चित मुद्दा बना हुआ है।  अफगानिस्तान की हालत दिल दहला देने वाली है। वहां की भयावह स्थिति देख फिल्ममेकर से रहा नही गया और उन्होंने तालिबानियों का वीडियो शेयर कर उन्हें जानवर बताया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह देश दुनिया के मामलों पर पूरी नजर रखते हैं और अक्सर उन पर अपनी राय भी देते नजर आते हैं। इन दिनों अफगानिस्तान-तालिबान का युद्ध दुनियाभर में चर्चित मुद्दा बना हुआ है।  अफगानिस्तान की हालत दिल दहला देने वाली है। वहां की भयावह स्थिति देख फिल्ममेकर से रहा नही गया और उन्होंने तालिबानियों का वीडियो शेयर कर उन्हें जानवर बताया है।


राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तालिबानियों का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अफगानिस्तानी राष्ट्रपति भवन में खाना खाते बेहद खुश नजर आ रहे हैं इस वीडियो को शेयर करते हुए राम गोपाल वर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'आप देख सकते हैं ये ताल‍िबानी किस तरह के जानवर हैं, वे जिस तरह से राष्ट्रपति भवन में खाना खा रहे हैं।'


इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो और शेयर किया है, जिसमें तालिबानी टॉय कार चलाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आखिरकार सच है... तालिबानी सिर्फ बच्चे हैं।'


 

तालिबानियों के इन वीडियो पर न सिर्फ राम गोपाल वर्मा बल्कि कई लोग उनकी घटिया हरकतों की निंदा कर रहे हैं।
 
 

Content Writer: suman prajapati

Ram Gopal VarmaangerTalibanisAfghanistanRashtrapati BhavanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...