main page

Video: वैक्सीन लगवाने से पहले राम कपूर ने बनाई रोनी सूरत, इंजेक्शन लगते ही लगे हंसने

Updated 04 April, 2021 09:02:23 AM

कोरोना की दूसरी लहर ने फिर से लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। आए दिन देश में इस वायरस से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढञ रही हैं। वायरस के खतरे को देखते हुए आम जनता के साथ -साथ सेलेब्स भी कोरोना की वैक्सीन लगवाने लगे हैं। हाल ही में ''बड़े अच्छे लगते हैं'' और ''क्योंकि सास भी कभी बहू थी'' जैसे फेमस टीवी सीरियल में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर राम कपूर ने भी वैक्सीन की पहले डोज ली है। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने भी कोरोना की पहली डोज ली।

मुंबई: कोरोना की दूसरी लहर ने फिर से लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। आए दिन देश में इस वायरस से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढञ रही हैं। वायरस के खतरे को देखते हुए आम जनता के साथ -साथ सेलेब्स भी कोरोना की वैक्सीन लगवाने लगे हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही में 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे फेमस टीवी सीरियल में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर राम कपूर ने भी वैक्सीन की पहले डोज ली है। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने भी कोरोना की पहली डोज ली।

Bollywood Tadka

वैक्सीन लेते का वीडियो राम कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में उनका फनी अंदाज नजर आ रहा है।  इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नर्स जैसे ही उन्हें वैक्सीन लगाने आती है वो रोने जैसा चेहरा बना लेते हैं।

Bollywood Tadka

इतना ही नहीं वह ये हरकत बार-बार करते हैं। लेकिन बाद में जैसे ही उन्हें इंजेक्शन लगता है वो हंसने लगते हैं। राम कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  उन्होंने वीडियो को शेयर कर लिखा-'ये सभी फ्रंटलाइन वर्कर बहुत कड़ी मेहनत करते है इसलिए इन्हें हंसाना जरूरी है। सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को धन्यवाद।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

 

अनुपमा में होगी राम कपूर की एंट्री


खबरों की मानें तो राम कपूर सीरियल अनुपमा में जल्द ही एंट्री लेंगे।  राम कपूर शो में रूपाली गांगुली के साथ दिखाई देंगे। अनुपमा के निर्माता राजन शाही का इसबारे में कहना है, 'मैं चाहता हूं कि राम कपूर भूमिका निभाएं। दावा है कि शो में आने वाले ट्विस्ट के अनुसार, यह आदमी अजनबी नहीं होगा, बल्कि अनुपमा के पास्ट से जुड़ा होगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gautami Kapoor (@gautamikapoor)

Content Writer: Smita Sharma

ram kapoorcry facescovid 19 vaccineGautami KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...