main page

राम लखन के 31 सालः जब अनिल कपूर के घर जाकर झगड़े थे गुलशन ग्रोवर, देखें अनदेखी तस्वीरें

Updated 28 January, 2020 04:07:43 PM

डायरेक्टर सुभाष घई की फिल्म ''राम लखन'' को 27 जनवरी को रिलीज हुए पूरे 31 साल हो गए हैं। जैकी श्राफ, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाड़िया, राखी, गुलशन ग्रोवर और अनुपम खेर की इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

बॉलीवुड तड़का टीम. डायरेक्टर सुभाष घई की फिल्म 'राम लखन' को 27 जनवरी को रिलीज हुए पूरे 31 साल हो गए हैं। जैकी श्राफ, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाड़िया, राखी, गुलशन ग्रोवर और अनुपम खेर की इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसने 1989 में सबसे ज्यादा लगभग 36 करोड़ का कारोबार किया था।   
Bollywood Tadka

कहते हैं कि फिल्म में एक एक्शन सीन करते समय बड़ा हादसा हो गया था। अनिल ने गलती से गुलशन ग्रोवर की आंख पर मार दिया था। इसके बाद गुलशन ग्रोवर, अनिल से काफी नाराज हुए थे। वो अनिल के घर गए और उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई थी। अनिल भी चुप नहीं रहे थे उन्होंने गुलशन को काफी फटकारा। इस मामले के बाद अनिल कपूर और गुलशन ग्रोवर ने बात करना बंद कर दिया था और फिर साथ कई सालों तक काम भी नहीं किया, लेकिन बाद में दोनों में सुलह हो गई। 

Bollywood Tadka

राम-लखन डायरेक्टर सुभाष घई और अनिल कूपर के लिए सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस क्लासिक फिल्म को घई का सबसे अच्छा काम माना जाता है। दर्शकों ने अनिल कपूर के लखन वाले किरदार को खूब पसंद किया था। 

Bollywood Tadka

Ram Lakhan 

Bollywood Tadka

Edited By: Vikas Sharma

31 Years Of Ram LakhanRam LakhanDimple KapadiaRaakhee and Anupam KherAnil KapoorJackie ShroffMadhuri DixitDimple KapadiaRaakhee and Anupam Kher.

loading...