फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म निर्माता और निर्देशक हरीश शाह का आज सुबह निधन हो गया। परिवारिक सूत्रों के अनुसार उनकी निधन की वजह बढ़ती उम्र बताई जा रही है।
07 Jul, 2020 11:28 AMबॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म निर्माता और निर्देशक हरीश शाह का आज सुबह निधन हो गया। डायरेक्टर ने 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार हरीश काफी लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और कैंसर के चलते ही उनका निधन हो गया।
हरीश शाह ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते थे और किसी न किसी मुद्दे पर ट्वीट कर अपनी राय देते रहते थे। उन्होंने आखिरी ट्वीट 17 मई को किया था।
बता दें उन्होंने हाल ही में आखिरी शॉर्ट मूवी 'Why Me' में काम किया था। उनके फिल्म की करियर की बात करें तो उन्होंने काला सोना, मेरे जीवन साथी, राम तेरे कितने नाम, धन दौलत, जाल- द ट्रैप और होटेल जैसी फिल्मों में काम किया था। 90 के दशक में उन्होने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में चार दशक से अधिक समय तक काम किया था।