main page

'राम' ने रामायण से जुड़ी याद की ताजा,शेयर की सेट से 33 साल पुरानी तस्वीर

Updated 12 April, 2020 11:13:09 AM

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन में लागू कर दिया गया है। वहीं फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग भी रुक गई हैं। घरों में कैद लोगों के मनोरंजन के लिए सरकार  का ने रामानंद सागर की रामायण का दोबारा प्रसारण किया। 33 साल बाद दूरदर्शन पर ''रामायण'' के वापसी हुई और इसी के चलते कई रिकॉर्ड बन गए।रामायण को फिर से टीवी पर देखकर दर्शक बहुत खुश हैं।

मुंबई: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन में लागू कर दिया गया है। वहीं फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग भी रुक गई हैं। घरों में कैद लोगों के मनोरंजन के लिए सरकार  का ने रामानंद सागर की 'रामायण' का दोबारा प्रसारण किया। 33 साल बाद दूरदर्शन पर 'रामायण' के वापसी हुई और इसी के चलते कई रिकॉर्ड बन गए। 'रामायण' को फिर से टीवी पर देखकर दर्शक बहुत खुश हैं।

Bollywood Tadka

रामानंद सागर की रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर लोगों से रुबरू हो रहे हैं। हाल ही में एक्टर का ट्विटर अकाउंट को वेरिफाइड हुआ। इसूी बीच रामायण के सेट से एक पुरानी तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।

Bollywood Tadka

इस तस्वीर में रामायण की कास्ट के अलावा  सेट पर काम करने वाले और दूसरे लोग भी नजर आ रहे हैं। अरुण गोविल ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा-'रामायण परिवार, ये है टेलीविजन के इतिहास में सबसे गौरवशाली कीर्तिमान बनाने वाली टीम। रामानन्द सागर जी के नेतृत्व में सिनेमा जगत से सबसे विलक्षण, प्रतिभावान और भाग्यवान कलाकार।'

Bollywood Tadka

ये शो भी दूरदर्शन पर मचा रहे हैं धमाल 

बता दें कि दूरदर्शन पर इन दिनों रामानंद सागर की रामायण के अलावा बीआर चोपड़ा की महाभारत, चाणक्य, शक्तिमान, द जंगल बुक सहित कई टीवी और शो प्रसारित किए जा रहे हैं।

Bollywood Tadka

80 और 90 के दशक के इन कार्यक्रमों को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं और इसका फायदा दूरदर्शन की टीआरपी को हुआ है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की नई रिपोर्ट के मुताबिक 13वें हफ्ते में दूरदर्शन ने सभी शैलियों (genres) में सबसे अधिक टीआरपी प्राप्त की है। दूरदर्शन ने सोनी मैक्स, सोनी सब, जी सिनेमा और निक जैसे चैनलों को मात दी है। 

: Smita Sharma

ramanand sagarramayanramarun govillakshman sunil lahrisharethrowback33 yearsLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsBollywood NewsTV Reality shows Updates

loading...