मशहूर फिल्म डायरेक्टर एस.एस. राजमौली और ''यारियां'' एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह दोनों एक ही दिन अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। यहां रकुल आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, वही राजमौली आज पूरे 47 साल के हो गए हैं। दोनों के बर्थडे पर स्टार्स और फैंस उन्हें देर रात से ही शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच बाहूबली फेम राणा दग्गुबाती ने दोनों स्टार्स के बर्थडे पर खास पोस्ट शेयर किया है और उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी हैं।
10 Oct, 2020 12:53 PMबॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर फिल्म डायरेक्टर एस.एस. राजमौली और 'यारियां' एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह दोनों एक ही दिन अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। यहां रकुल आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, वही राजमौली आज पूरे 47 साल के हो गए हैं। दोनों के बर्थडे पर स्टार्स और फैंस उन्हें देर रात से ही शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच बाहूबली फेम राणा दग्गुबाती ने दोनों स्टार्स के बर्थडे पर खास पोस्ट शेयर किया है और उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी हैं।
राणा दग्गुबाती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर रकुल के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों किसी इंवेट में एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं और काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ एक्टर ने लिखा, हैप्पी हैप्पी लेडी, हमेशा हंसती रहो।
वहीं डायरेक्टर एस. एस. राजमौली के लिए भी राणा ने स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। उनकी तस्वीर के साथ एक्टर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे बॉस.एस. एस. राजमौली.. हैव द बेस्ट वन।
काम की बात करें तो राणा दग्गुबाती जल्द ही शेखर कम्मूला द्वारा निर्देशित फिल्म 'वीरता परवम' में नजर आएंगे।
वहीं बर्थडे गर्ल की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म इंडियन 2 है। फिल्म का डायरेक्शन शंकर ने किया है।
दूसरी ओर एस.एस. राजमौली इन दिनों पीरियड ड्रामा RRR की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में राम चरण और आलिया भट्ट अहम किरदार में नजर आएंगे।