main page

पिता की पुण्यतिथि पर गर्लफ्रेंड संग मां नीतू कपूर के घर पहुंचे रणबीर कपूर, देखें तस्वीरें

Updated 30 April, 2021 02:05:07 PM

बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर सल 2020 में 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। शुक्रवार को ऋषि कपूर को पहली डेथ एनिवर्सरी है।एक्टर की पहली बरसी पर स्टार्स और उनके फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से याद कर रहे हैं। कोई उनके साथ तस्‍वीरें शेयर कर रहा है तो कोई लंबा-चौड़ा पोस्‍ट लिख रहा है।पापा ऋषि कपूर की पहली बरसी पर रणबीर कपूर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ मां नीतू कपूर के बांद्रा स्थित घर पहुंचे। हाल ही में इस दरौान की तस्वीरें सामने आईं हैं।

मुंबई बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर सल 2020 में 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। शुक्रवार को ऋषि कपूर को पहली डेथ एनिवर्सरी है।एक्टर की पहली बरसी पर स्टार्स और उनके फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से याद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

कोई उनके साथ तस्‍वीरें शेयर कर रहा है तो कोई लंबा-चौड़ा पोस्‍ट लिख रहा है। पापा ऋषि कपूर की पहली बरसी पर रणबीर कपूर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट  के साथ मां नीतू कपूर के बांद्रा स्थित घर पहुंचे।

Bollywood Tadka

हाल ही में इस दरौान की तस्वीरें सामने आईं हैं। लुक की बात करें तो रणबीर इस दौरान व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस में दिख रहे हैं। वहीं आलिया सूट में नजर आ रही हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि कपूर परिवार में आलिया का खास स्‍थान है। जब ऋषि कपूर और फिर राजीव कपूर का निधन हुआ तो आलिया परिवार के साथ ही थीं।

Bollywood Tadka

ऋषि कपूर भी आलिया को काफी मानते थे। वह अपने बेटे रणबीर कपूर को शादी में बंधन में बंधते हुए देखना चाहते थे।

Bollywood Tadka

पति को याद कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर

ऋषि कपूर की पहली बरसी पर नीतू कपूर ने पति के साथ पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'बीता पूरा साल दुनिया के लिए दुख और कष्ट से भरा गुजरा है। हमारे लिए थोड़ा ज्यादा था क्योंकि हमने उन्हें खो दिया था। एक भी दिन ऐसा नहीं गया जिसमें हमने उनके बारे में बात ना की हो या उन्हें याद ना किया हो। कभी उनकी सलाह तो कभी उनके जोक।

 

हमने पूरे साल चेहरे पर मुस्कान रखते हुए याद किया है। वह हमेशा हमारे दिल में रहेंगे और हम यह स्वीकार कर चुके हैं कि अब उनके बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी लेकिन जिंदगी चलती रहती है।'

Bollywood Tadka
ऋषि कपूर दो सालों से कैंसर से जंग जड़ रहे थे।उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क ले जाया गया था जहां एक साल इलाज के बाद वह ठीक होकर भारत वापस आ गए थे।


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Ranbir kapoorneetu kapoorhousegirlfriendalia bhattfatherrishi kapoorfirstdeath anniversaryBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...