main page

रणबीर की फिल्म का ऑफिशियल लोगो रिलीज, आलिया बोली- आ गया सारे अस्त्रों का देवता 'ब्रह्मास्त्र'

Updated 06 March, 2019 01:14:06 PM

बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ''ब्रह्मास्त्र'' का ऑफिशियल लोगो हाल ही में रिलीज किया गया।  कुल 41 सेकेंड के इस वीडियो में फिल्म के नाम, उसमें लोगो और कलाकारों का जिक्र किया गया है। वीडियो की शुरुआत रणबीर की आवाज से होती है।

मुंबई बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ऑफिशियल लोगो हाल ही में रिलीज किया गया।  कुल 41 सेकेंड के इस वीडियो में फिल्म के नाम, उसमें लोगो और कलाकारों का जिक्र किया गया है। वीडियो की शुरुआत रणबीर की आवाज से होती है। वीडियो में रणबीर पूछ रहे हैं-'सर कोई ऐसा अस्त्र है क्या जो टुकड़ों में हैं, जिसे जोड़ तो गोल है और उस पर एक निशान भी है..इसके बाद अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती है। अमिताभ रणबीर का जवाब देते हुए कहते हैं- 'हमारा गुरूर, हमारे इतिहास की शान, जिसमें पूरे ब्रह्मांड की शक्ति बनी हुई।

Bollywood Tadka

इसके बाद आलिया भट्ट की आवाज सुनाई देती है जिसमें वो पूछती हैं- 'ये कौन सा अस्त्र है?' इसके जवाब में बिग बी कहते हैं, सारे अस्त्रों का देवता 'ब्रह्मास्त्र'। इसके बाद रणबीर एक बार फिर सवाल करते हैं-'ये मुझे क्यों दिखता है सर...' तब बिग बी बताते हैं-'क्योंकि तुम ब्रह्मास्त्र की आखिरी लड़ी से जुड़े हो शिवा...'। इस लोगो को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'सारे अस्त्रों का देवता- ब्रह्मास्त्र।' देखिए इसका ऑफिशियल मूवी लोगो अभी।

 

बता दें कि इस फिल्म को तीन हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म के मुख्य किरदार का नाम शिव और ईशा है। इसमें अमिताभ भगवान ब्रह्मा का किरदार निभाते नजर आएंगे और नागार्जुन विष्णु के रोल में दिखेंगे। वहीं मौनी का रोल फिल्म में निगेटिव होगा। फिल्म का डायरेक्शन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन बना रही है। ब्रह्मास्त्र एक सुपरनैचुरल रोमांटिक कहानी है।

: Smita Sharma

ranbir kapooralia bhattmoviebrahmastralogooutamitabh bachchanBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...