बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में रहते है। मंगलवार रात हुए ''जी सिने अवॉर्ड्स 2019'' में पहुंच इस कपल ने आग लगा दी। दोनों को अवॉर्ड शो के बाद हाथों में हाथ डालकर निकलते हुए देखा गया।
20 Mar, 2019 11:35 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में रहते है। मंगलवार रात हुए 'जी सिने अवॉर्ड्स 2019' में पहुंच इस कपल ने काफी इम्प्रेस किया। दोनों को अवॉर्ड शो के बाद हाथों में हाथ डालकर निकलते हुए देखा गया।
दोनों की रोमांटिक कैमिस्ट्री साफ नजर आ रही थी। जहां इस दौरान आलिया ने मल्टी कलर का गाउन वियर किया हुआ था, वहीं रणबीर ने ब्लैक सूट पैंट पहना था। इन दोनों ने शो में स्टेज परफॉर्मेंस भी दी। भरी महफिल में सभी के सामने रणबीर और आलिया ने जमकर रोमांस किया।
दोनों ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के रोमांटिक गाने इश्क वाला लव पर जमकर डांस किया। आलिया को अपनी बाहों में लेकर रणबीर भी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे।
बता दें कि जिस वक्त रणबीर और आलिया एक दूसरे में खोए हुए थे उस दौरान होस्ट कार्तिक आर्यन और विक्की कौशल के एक्सप्रेशन देखने लायक थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया इन दिनों फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में आलिया के अलावा वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में हैं।
इसके अलावा आलिया जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी राॅय मुख्य भूमिका में हैं।