main page

रणबीर की दुल्हनिया को सजाने पहुंचीं सास नीतू और ननंद रिद्धिमा,हल्दी सेरेमनी के लिए लड़की और लड़के वालों ने वेन्यू में मारी एंट्री

Updated 14 April, 2022 10:29:00 AM

बॉलीवुड के पावरफुल कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज यानी 14 अप्रैल को सात वचन लेकर एक-दूजे के हो जाएंगे। पांच साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने फैसला लिया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के परिवार ने शादी की तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली है। आज सुबह कपल की हल्दी सेरेमनी होगी।  वहीं नीतू कपूर सुबह-सुबह  बेटी रिद्धिमा के साथ वास्‍तु पहुंची। इन तस्वीरों को देख ऐसा लगता है कि नीतू कपूर खुद होने वाली बहू को अपने हाथ से सजाएंगी।

मुंबई: बॉलीवुड के पावरफुल कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज यानी 14 अप्रैल को सात वचन लेकर एक-दूजे के हो जाएंगे। पांच साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने फैसला लिया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के परिवार ने शादी की तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली है।

Bollywood Tadka

आज सुबह कपल की हल्दी सेरेमनी होगी।  वहीं नीतू कपूर सुबह-सुबह  बेटी रिद्धिमा के साथ वास्‍तु पहुंची। इन तस्वीरों को देख ऐसा लगता है कि नीतू कपूर खुद होने वाली बहू को अपने हाथ से सजाएंगी।

Bollywood Tadka

आज का दिन नीतू कपूर के लिए बहुत ही इमोशनल होने वाला है। नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर को घोड़ी चढ़ते हुए देखेंगी। नीतू के अलावा आलिया की मां  सोनी राजदान और शाहीन भट्ट पहुंच चुके हैं।

Bollywood Tadka

कपूर परिवार बारात लेकर कृष्णा राज बंग्ले से वास्तु हाउस पहुंचेगा। इन दोनों लोकेशन के बीच की सड़कों और साइड में पेड़ों पर लाइटों से शानदार डेकोरेशन किया गया है।

Bollywood Tadka

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज दिन में 2 बजे सात फेरे ले सकते हैं। यह नजारा बिल्कुल ऐसा दिख रहा है जैसे कोई त्यौहार हो।शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी। शादी में सिर्फ परिवार के लोगों के अलावा रणबीर-आलिया के करीब 20 दोस्त शामिल होंगे।

Bollywood Tadka

बीते दिन आलिया भट्ट और रणबीर की मेहंदी की रस्म को निभाया गया। हालांकि अब तक भी सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर नहीं आई है।

Content Writer: Smita Sharma

Ranbir KapoorAlia BhattWeddingNeetu KapoorRiddhima Kapoor SahaniSoni RazdanVastuHaldiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...