बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों को एक-साथ स्पाॅट किया जाता है। बीते दिनों ही एक अवॉर्ड्स शो के दौरान दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए भी नजर आए।
02 Apr, 2019 04:06 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों को एक-साथ स्पाॅट किया जाता है। बीते दिनों ही एक अवॉर्ड्स शो के दौरान दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए भी नजर आए। वहीं अब दोनों को लेकर एक खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर की सगाई हो गई है। इसके साथ ही दोनों जल्द ही शादी करने का भी मन बना चुके हैं।
डीएनए की खबर के मुताबिक,'रणबीर ने आलिया को स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज में घुटनों पर बैठ सगाई के लिए प्रपोज किया था।'आलिया ने रणबीर को हां कहने में पलभर की भी देरी नहीं लगाई। वहीं पर दोनों ने सगाई की। सगाई के सेलिब्रेशन के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन भी किया गया।'
जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए ये कपल स्विट्जरलैंड गया था। वहीं पर आलिया और रणबीर ने सगाई की, हालांकि इस पर इस कपल की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हाल ही में एक अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट के लिए रणबीर कपूर अपने घुटने पर बैठ गए थे। रणबीर कपूर के इस चार्म पर आलिया भट्ट शरमा भी गईं थी।
पहले भी आ चुकीं हैं शादी की खबरें
बता दें कि दोनों की शादी की खबरें पहले भी आ चुकी हैं। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार- कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा कि ऋषि कपूर, रणबीर की आलिया के साथ शादी की तैयारियों के लिए वापस आ सकते हैं।' खबरों के मुताबिक ऋषि कपूर होमसिक हैं और घर लौटने के लिए बहुत उत्सुक हैं। उनके पास शादी के लिए प्लान है, लेकिन अभी वह लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।