एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों शादी की खबरों सुर्खियां में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों 14 अप्रैल को सात फेरे लेंगे। इसी बीच आलिया और रणबीर की अपकमिंग फिल्म ''ब्रह्मास्त्र'' का पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री फैंस का ध्यान खींच रही है।
10 Apr, 2022 04:48 PMमुंबई. एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों शादी की खबरों सुर्खियां में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों 14 अप्रैल को सात फेरे लेंगे। इसी बीच आलिया और रणबीर की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री फैंस का ध्यान खींच रही है।
पोस्टर में आलिया और रणबीर एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। रणबीर के कपड़ों से आग निकल रही है। दोनों थोड़े जख्मी लग रहे हैं। पोस्टर के साथ अरिजीत सिंह की आवाज में फिल्म का पहला ट्रैक 'केसरिया' भी रिलीज किया गया है। पोस्टर के बैकग्राउंड में 'केसरिया' की कुछ खूबसूरत लाइने सुनी जा सकती है। रणबीर और आलिया की लव केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- लव और लाइट। फैंस इस पोस्टर को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में हैं। आयान मुखर्जी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।