main page

बेटी राहा संग रणबीर-आलिया की पहली पब्लिक अपीयरेंस, लाडली के साथ कैमरे में कैद हुईं कपल की ऐसी तस्वीरें

Updated 13 January, 2023 03:32:19 PM

बी-टाउन कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नन्हीं परी संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने नवंबर, 2022 को बेटी राहा को जन्म दिया था। अब हाल ही में रणबीर-आलिया अपनी लाडली संग पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुए, जहां उनकी प्यारी तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नन्हीं परी संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने नवंबर, 2022 को बेटी राहा को जन्म दिया था। अब हाल ही में रणबीर-आलिया अपनी लाडली संग पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुए, जहां उनकी प्यारी तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka


शुक्रवार दोपहर मुंबई में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा संग घूमने निकले। उनके साथ आलिया की बहन और लेखक शाहीन भट्ट भी नजर आईं। इस दौरान नन्हीं राहा मम्मा आलिया की गोद में नजर आईं। वहीं, अन्य तस्वीरों में राहा स्ट्रॉलर में भी दिखीं। इस दौरान आलिया, रणबीर और शाहीन का ब्लैक लुक देखने को मिला। ब्लैक लुक में तीनों का कैजुअल अंदाज देखने को मिला।

Bollywood Tadka


बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल, 2022 को शादी रचाई थी शादी से पहले कपल ने 5 साल से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी के 7 महीनों बाद ही कपल ने बेटी राहा का 6 नवंबर, 2022 को स्वागत किया।

Content Writer: suman prajapati

Ranbir KapoorAlia Bhattfirst publicappearancedaughterRaha KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...