main page

देर रात गर्लफ्रेंड आलिया के साथ स्पॉट हुए रणबीर कपूर, सामने आई तस्वीरें

Updated 09 July, 2019 12:09:52 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन कपल को एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। ऐसे ही बीती रात आलिया और रणबीर को एक साथ कार में स्पॉट किया गया।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन कपल को एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। ऐसे ही बीती रात आलिया और रणबीर को एक साथ कार में स्पॉट किया गया।

 

Bollywood Tadka

 

यहां पेपराजी की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। आलिया और रणबीर की कई तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों एक दूसरे को देखकर स्माइल कर रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

इस दौरान आलिया ने ब्लू कलर की टी-शर्ट पहन रखी है तो वहीं रणबीर ने रेड कलर की टी-शर्ट के साथ ब्लू कलर का कैप लगा रखी है।

 

Bollywood Tadka


बता दें कि आलिया और रणबीर दोनों डायरेक्टर लव रंजन के घर पहुंचे थे। जहां साथ में ही सब ने डिनर किया। लव रंजन के घर के बाहर दोनों एक साथ कार में निकले। लव रंजन ने पिछले साल रणबीर कपूर और अजय देवगन के साथ फिल्म अनाउंस की थी।

 

Bollywood Tadka

 

हालांकि बीच में ऐसी भी खबरें आईं कि रणबीर फिल्म छोड़ सकते हैं। मामले में अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं आई है। ऐसे में हो सकता है कि रणबीर फिल्म के सिलसिले में लव रंजन के घर पहुंचे हों।

 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka
  

: Konika

Ranbir KapoorAlia Bhattlatest picturesBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...