एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। हाल ही में इस लवबर्ड को गोवा जाने के लिए एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों का एक साथ जबरदस्त लुक देखने को मिला। आलिया रणबीर एक साथ फैंस को कपल गोल्स देते नजर आएं। अब दोनों की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
14 Dec, 2020 02:19 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। हाल ही में इस लवबर्ड को गोवा जाने के लिए एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों का एक साथ जबरदस्त लुक देखने को मिला। आलिया रणबीर एक साथ फैंस को कपल गोल्स देते नजर आएं। अब दोनों की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान आलिया ने व्हाइट क्रॉप टॉप को ओपन जैकेट के साथ ओलाइव ग्रीन जोगर्स पहनी हुई है। साथ ही मैचिंग मास्क भी लगाया हुआ है।
चेहरे पर गॉग्लस और पोनी टेल एक्ट्रेस के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। ओवरऑल लुक में आलिया बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं रणबीर भी इस दौरान अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस कर रहे हैं।
उनके लुक की बात करें तो इस दौरान उन्होंने ब्लू चेकर्ड शर्ट और डेनिम के साथ ब्लैक कलर की स्लीवलेस जैकेट पहनी हुई है।
चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस और हेड कैप उनके लुक को परफेक्ट बना रही हैं। एयरपोर्ट पर एक साथ कपल की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
वर्कफ्रंट पर, आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।