एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। हाल ही में कपल ने दोस्तों और करीबियों के लिए शानदार पार्टी भी रखी। शादी के दो दिन बाद रणबीर काम पर वापस लौट गए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।
18 Apr, 2022 10:31 AMमुंबई. एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। हाल ही में कपल ने दोस्तों और करीबियों के लिए शानदार पार्टी भी रखी। शादी के दो दिन बाद रणबीर काम पर वापस लौट गए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।
वीडियो में रणबीर चैक शर्ट और क्रीम पैंट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने व्हाइट शूज पहने हुए हैं। कैप और मास्क से रणबीर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। रणबीर को देखर पेपराजी उनकी फोटो क्लिक करने लगे और शुभकामनाएं देने लगे। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो रणबीर बहुत जल्द फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएगी। इसके अलावा रणबीर 'शमशेरा' और 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगे।