main page

बेटे रणबीर कपूर ने की ऋषि कपूर के लिए की पूजा,बाणगंगा में विसर्जित की पिता की अस्थियां

Updated 04 May, 2020 08:06:57 AM

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन के तीन दिन बाद रणबीर कपूर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर साहनी और अयान मुखर्जी को रविवार शाम मुंबई के बानगंगा टैंक में पूजा करते देखा गया। एक्टर की की अस्थियों को मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित कर दिया गया है। पूजा में कपूर परिवार के साथ उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्तों भी मौजूद हैं। मुंबई के बाणगंगा टैंक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन के तीन दिन बाद रणबीर कपूर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर साहनी और अयान मुखर्जी को रविवार शाम मुंबई के बानगंगा टैंक में पूजा करते देखा गया। एक्टर की की अस्थियों को मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित कर दिया गया है। पूजा में कपूर परिवार के साथ उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्तों भी मौजूद हैं। मुंबई के बाणगंगा टैंक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

Bollywood Tadka
एक तस्वीर में आलिया भट्ट के पीछे अयान मुखर्जी के साथ रणबीर कपूर को साथ चलते देखा जा सकता है। इसके अलावा एक वीडियो में रणबीर, रिद्धिमा और नीतू कपूर को मौके पर मौजूद पंडित से आशीर्वाद लेते हुए दिखा गया। दूसरे वीडियो में नीतू कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर और रणबीर ने पिता की हस्तियों की पूजा की फिर उन हस्तियों को बानगंगा टैंक में विसर्जित कर दिया।
 
Bollywood Tadka
इससे पहले दिन में, कपूर ने अपने घर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। प्रार्थना सभा में नीतू सिंह, रणबीर कपूर, ‌रिद्धिमा कपूर आदि शामिल हुए थे. लॉकडाउन के चलते इसमें कुल 6 लोग ही शामिल हो पाए थे।
 
Bollywood Tadka
बता दें कि 30 अप्रैल की सुबह ऋषि कपूर का निधन हो गया था। एक्टर लंबे समय से ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। वहीं पिता के निधन के वक्त रिद्धिमा दिल्ली में थीं और लॉकडाउन की वजह से मुंबई नहीं आ सकीं। 

Bollywood Tadka

 

: Smita Sharma

ranbir kapoorimmersedfatherrishi kapoorashesbangangamumbaineetu kapoorriddhima kapoor sahnialia bhattBollywood NewsBollywood News and Gossips

loading...