main page

बच्चे के साथ खेलते नजर आए रणबीर कपूर, फैंस ही नहीं पत्नी आलिया भट्ट ने भी लुटाया प्यार

Updated 28 May, 2022 10:25:18 AM

एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए थे। रणबीर शादी के तुरंत बाद ही काम पर लौट गए। इन दिनों एक्टर शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने एक छोटे बच्चे को उठाया हुआ है। इस वीडियो को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

मुंबई. एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए थे। रणबीर शादी के तुरंत बाद ही काम पर लौट गए। इन दिनों एक्टर शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने एक छोटे बच्चे को उठाया हुआ है। इस वीडियो को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

Bollywood Tadka
वीडियो में रणबीर ग्रे टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। सिर पर एक्टर ने कैप पहनी हुई है। एक्टर ने बच्चे को गोद में उठाया हुआ है और उसके साथ खेल रहे हैं। रणबीर बच्चे के किस कर रहे हैं। बच्चा बेहद खुश हो रहा है। दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

इसके अलावा आलिया भट्ट ने भी इंस्टा स्टोरी में रणबीर और बच्चे की वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर कर प्यार लुटाया है।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो रणबीर बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर फिल्म 'एनिमल' में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएगी।
Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

ranbir kapoorplaysbabyalia bhattreactsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...