main page

जहां रणबीर ने 'संजू' से बनाई अपनी अलग पहचान, वहीं 'खिलजी' बन रणवीर ने किया लोगों के दिलों पर राज

Updated 11 July, 2018 06:00:52 PM

णवीर सिंह और रणबीर कपूर बॉलीवुड के ऐसे एक्‍टर्स हैं जो किरदार की रूह को पकड़ने और उस पर काम करने के लिए काफी बारीकी से काम करते हैं। इस साल रिलीज हुई फिल्‍म ''पद्मावत'' में रणवीर सिंह के अलाउद्दीन खिलजी के किरदार जहां लोगों ने पसंद किया।

मुंबईः रणवीर सिंह और रणबीर कपूर बॉलीवुड के ऐसे एक्‍टर्स हैं जो किरदार की रूह को पकड़ने और उस पर काम करने के लिए काफी बारीकी से काम करते हैं। इस साल रिलीज हुई फिल्‍म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह के अलाउद्दीन खिलजी के किरदार जहां लोगों ने पसंद किया। वहीं रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

रणबीर कपूर 


बाॅलीवुड इंडस्ट्री में रणबीर कपूर चाॅकलेटी बाॅय के नाम से प्रसिद्ध हैं। रणबीर कपूर हिन्दी फिल्मों के सफल एक्टर हैं। उनका हिन्‍दी फिल्‍मों का करियर सफल रहा है और वे भारत के चर्चित अभिनेताओं की श्रेणी में शामिल हैं। उन्होंने अब तक 5 फिल्मफेयर अपने नाम किए। उन्‍होंने अब तक कई फिल्‍मों में अच्‍छी भूमिकाएं निभाईं हैं। बाॅलीवुड में सबसे कम उम्र के होने के बावजूद भी वह एक लोकप्रिय ब्रैंड एंबेसडर हैं।

 

Bollywood Tadka

 

वह भारत में युवा पीढ़ी का नया चेहरा बन गए हैं। रणबीर ने फिल्मों के अलावा कई विज्ञापन किए हैं। वह एक दिन का 3 करोड़ लेते हैं। वह अपनी चाॅकलेटी लुक की वजह से लड़कियों के बीच काफी फेमस हैं। रणबीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सांवरिया' से की थी। इसमें उनके तौलिए डांस को काफी पसंंद किया गया था। इसके साथ फिल्म 'बर्फी', 'राॅकस्टार', 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'ये जवानी है दीवानी' में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

 

Bollywood Tadka

 

रणबीर की हाल में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' की बात करें तो उसने सारी फिल्मों के ही रिकोर्ड तोड़ दिए। फिल्म में रणबीर ने संजय दत्त के किरदार को हूबहू उतारने की कोशिश की है। चाहे वह संजय के चलने का तरीका हो या फिर बोलने का तरीका हर चीज ने लोगों को इंप्रेस किया है जिस वजह से फिल्म का कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा। 
 
Bollywood Tadka

 

रणवीर सिंह


बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह कुछ ही समय में अपनी अदाकारी के कौशल के दम पर बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में शामिल हो गए। रणवीर युवा पीढ़ी में सबसे ज्यादा पाॅपुलर हैं। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में डेब्यु करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक-एक कर फिल्म जगत की तमाम बड़ी हस्तियों के साथ काम कर बॉलीवुड में छा गए।

 

Bollywood Tadka

 

इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किए गए। फिल्म में उन्होंने दिल्ली के लड़के  बिट्टू का किरदार निभाया।

 

Bollywood Tadka

इसके अलावा रणवीर बाॅलीवुड को गोलियों की रासलीला राम-लीला, गुंडे, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह फिल्म 'सिम्बा' और 'गली बाॅय' में नजर आएंगे। 

:

Ranbir kapoorranveer singhsanjuAlauddin KhaljiPadmaavat

loading...