main page

शादी में रणबीर ने पहनी दिवंगत पिता ऋषि कपूर की घड़ी, व्हाइट और गोल्डन शेरवानी के साथ कलाई पर बंधी घड़ी में सिमटी थी पापा की करोड़ों यादें

Updated 16 April, 2022 01:27:13 PM

एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने वास्तु में सात फेरे लिए। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। फैंस इन्हें खूब प्यार दे रहे हैं। रणबीर ने अपनी शादी में दिवंगत पिता ऋषि कपूर की घड़ी पहनकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक्टर की व्हाइट और गोल्डन शेरवानी के साथ घड़ी खूब जच रही थी।

मुंबई. एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने वास्तु में सात फेरे लिए। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। फैंस इन्हें खूब प्यार दे रहे हैं। रणबीर ने अपनी शादी में दिवंगत पिता ऋषि कपूर की घड़ी पहनकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक्टर की व्हाइट और गोल्डन शेरवानी के साथ घड़ी खूब जच रही थी।

Bollywood Tadka
रणबीर ने पिता ऋषि की जो घड़ी पहनी उसमें नीले मगरमच्छ के चमड़े का पट्टा लगा हुआ है। इसके अलावा इसमें 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। इस घड़ी की कीमत 21 लाख रुपए के आस-पास है। एक्टर ने व्हाइट और गोल्डन शेरवानी के साथ पिता की घड़ी पहनकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रणबीर की घड़ी वाली तस्वीरें फैंस का खूब ध्यान खींच रही हैं। 

Bollywood Tadka
बता दें 30 अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर का निधन हो गया था। ऋषि को कैंसर था। काफी कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। ऋषि अपने बेटे की शादी बहुत शानदारी तरीके से करना चाहते थे। ऋषि ने ये बात फिल्ममेकर सुभाष घई को भी बताई थी।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

ranbir kapoorwearsfather rishi kapoorwatchwedding dayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...