main page

रणबीर की दुल्हनियाः शादी के 5 दिन बाद ही काम पर लौटीं 'कपूर खानदान की बहू', एथनिक लुक में खूब जचीं आलिया

Updated 19 April, 2022 01:12:00 PM

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इसी हफ्ते लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी में आलिया ने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा था। हालांकि उस लुक में भी वह बेहद खूबसूरत दुल्हन लगीं। शादी के बाद कपल ने अपने फ्रेंड्स को शानदार वेडिंग पार्टी दी। वहीं रणबेलिया की शादी को अभी 5 दिन ही हुए हैं कपूर खानदान की नई नवेली बहू काम पर लौट आई हैं। हाल ही में आलिया को शूटिंग के लिए रवाना होते एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस आलिया भट्ट इसी हफ्ते लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी में आलिया ने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा था। हालांकि उस लुक में भी वह बेहद खूबसूरत दुल्हन लगीं। शादी के बाद कपल ने अपने फ्रेंड्स को शानदार वेडिंग पार्टी दी। वहीं रणबेलिया की शादी को अभी 5 दिन ही हुए हैं कपूर खानदान की नई नवेली बहू काम पर लौट आई हैं। हाल ही में आलिया को शूटिंग के लिए रवाना होते एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka


लुक की बात करें तो इस दौरान आलिया भट्ट पिंक प्लाजो सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है और साथ ही मैचिंग सैंडल भी पेयर किए हैं।

Bollywood Tadka

 

माथे पर बिंदी और खुले बालों में रणबीर की दुल्हन की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

Bollywood Tadka

 

एयरपोर्ट के बाहर आलिया कैमरे के सामने अपने मेहंदी वाले हाथ फ्लॉन्ट कर पोज दे रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का ये एथनिक लुक बेहद पसंद आ रहा है।

 

Bollywood Tadka


बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। करीब 5 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गया। दोनों की शादी करीबी दोस्तों और फैमिली के बीच पूरे रीति रिवाजों के साथ हुई है।

Bollywood Tadka

 

Content Writer: suman prajapati

Ranbir KapoorwifeAlia BhattSpottedAirportfirst timeWeddingBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...