main page

एक बार फिर से रणबीर के साथ जोड़ी जमाएंगी दीपिका

Updated 29 November, 2018 11:35:17 PM

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर रॉकस्टार रणबीर कपूर के साथ काम करती नजर आ सकती है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शक बेहद...

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर रॉकस्टार रणबीर कपूर के साथ काम करती नजर आ सकती है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। दोनों ने बचना ए हसीनो, ये जवानी है दीवानी और तमाशा जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। खबरों की मानें तो अब यह जोड़ी फिर साथ काम करती नजर आ सकती है। 
Bollywood Tadka
बॉलीवुड निर्देशक लव रंजन ने अपनी अगली फिल्म के लिए रणबीर कपूर को साइन किया है। इस फिल्म में लीड के लिए दीपिका को अप्रोच किया है। दीपिका ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी है लेकिन फिलहाल अभी इस पर हामी नहीं भरी है। यदि दीपिका को स्क्रिप्ट पसंद आ जाती है तो दोनों कलाकार एक बार फिर साथ में नजर आएंगे। 

: Pawan Insha

ranbir kapoordeepikabollywood tadkatadka bollywood hindi news

loading...