बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, रणदीप की दादी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद रणदीप ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी। दादी के निधन से दुखी रणदीप ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा और अपनी दादी की कुछ बेहद खास तस्वीरें भी शेयर की।
28 May, 2019 11:18 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, रणदीप की दादी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद रणदीप ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी। दादी के निधन से दुखी रणदीप ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा और अपनी दादी की कुछ बेहद खास तस्वीरें भी शेयर की। रणदीप हुड्डा ने लिखा, 'महारी दादी चल बसी 😢🙏 97 साल सदा प्यार हौसला आर हंसी देती रही।। भगवान उसकी आत्मा नै शांति दे 🙏'।
रणदीप हुड्डा की इस पोस्ट पर बॉलीवुड और फैंस दोनों की ही ओर से संदेश आए। एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने कमेंट करते हुए लिखा, 'गॉड ब्लैस... कितने खूबसूरत लम्हों को कैप्चर किया गया है'। बिग बॉस फेम मनवीर गु्ज्जर और सब्यसाची ने भी कमेंट किया। सब्यसाची ने लिखा कि जानकर दुख हुआ ईश्वर उन्हें मोक्ष प्रदान करे। वहीं मनवीर ने लिखा, 'दादी मां, जिनका आशीर्वाद हमेशा साथ रहता है! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' एक्टर दर्शन कुमार ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ईश्वर उनकी आतमा को शांति दें।