एक्टर रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। ऋषि कपूर के बेटे की तबीयत खराब बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके चलते उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है। इस पूरे मामले के ऊपर उनके अंकल रणधीर कपूर की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।रणधीर कपूर से जब पूछा गया कि क्या रणबीर कपूर सच में कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तो पहले उन्होंने हां में जवाब दिया, लेकिन बाद में सफाई देते हुए उन्होंने कहा ''मेरा मानना है कि रणबीर की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन
09 Mar, 2021 11:02 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। ऋषि कपूर के बेटे की तबीयत खराब बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके चलते उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है। इस पूरे मामले के ऊपर उनके अंकल रणधीर कपूर की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
रणधीर कपूर से जब पूछा गया कि क्या रणबीर कपूर सच में कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तो पहले उन्होंने हां में जवाब दिया, लेकिन बाद में सफाई देते हुए उन्होंने कहा 'मेरा मानना है कि रणबीर की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि उसे कैसे हुआ है। मैं शहर में नहीं हूं।' इस खबर के बाद रणबीर के फैंस उनके लिए काफी परेशान नजर आ रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामनाएं कर रहे हैं।
मालूम हो, बीते साल दिसंबर में उनकी मां और एक्टर नीतू कपूर भी कोरोना पॉजिटिव का शिकार हो गई थीं। जिसके बाद कुछ दिन क्वारंटाइन रहने के बाद वह जल्द ठीक हो गई थीं।
वहीं रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।