बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान बीती फरवरी को दूसरी बार मां बनी हैं। बेबो और सैफ के घर एक बार फिर बेटे की किलकारी गूंजी। इस खबर के बाद से ही लोग बेबी के लाडले और तैमूर के छोटे भाई की तस्वीर और नाम जाने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। वैसे तो करीना ने अपने छोटे बेटे की पहली झलक फैंस को दिखाई थी पर उसमें बेबो के लाडले का चेहरा नहीं दिखा था। वहीं अब पटौदी खानदान के चौथे चिराग की पूरी तस्वीर सामने आ गई है।इस तस्वीर को करीना के पिता और एक्टर रणधीर कपूर ने शेयर किया है। करीना के पिता रणधीर कपूर ने अपने इं
06 Apr, 2021 08:26 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान बीती फरवरी को दूसरी बार मां बनी हैं। बेबो और सैफ के घर एक बार फिर बेटे की किलकारी गूंजी। इस खबर के बाद से ही लोग बेबी के लाडले और तैमूर के छोटे भाई की तस्वीर और नाम जाने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। वैसे तो करीना ने अपने छोटे बेटे की पहली झलक फैंस को दिखाई थी पर उसमें बेबो के लाडले का चेहरा नहीं दिखा था। वहीं अब पटौदी खानदान के चौथे चिराग की पूरी तस्वीर सामने आ गई है।
इस तस्वीर को करीना के पिता और एक्टर रणधीर कपूर ने शेयर किया है। करीना के पिता रणधीर कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक 2 तस्वीरों का कोलाज शेयर किया था। इन तस्वीरों में एक तस्वीर तो तैमूर की थी जबकि दूसरी तस्वीर में दिख रहा बच्चा करीना का दूसरा बेटा है।
इस तस्वीर को देख कर ये कहना गलत नहीं है कि करीना का छोटा बेटा भी बड़े भाई तैमूर पर गया है। हालांकि कुछ समय बाद ही रणधीर ने ये तस्वीर डिलीट कर दी थी।
भले ही रणधीर ने अपने नाती की तस्वीर डिलिट कर दी, पर सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद कहा जा रहा है कि ये करीना के दूसरे बेटे की तस्वीर है। करीना के लाडले की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
इससे पहले ही रणधीर कपूर ने यह बताया था कि करीना का छोटा बेटा तैमूर जैसा ही नजर आता है।करीना कपूर ने 21 फरवरी 2021 को अपने छोटे बेटे को जन्म दिया था। इससे पहले तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था।