main page

कंगना की बहन ने दीपिका पर साधा निशाना, 'वाहियात तरीका है डिप्रेशन के नाम पर पब्लिसिटी लेने का'

Updated 07 July, 2019 12:39:15 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वहीं, उनकी बहन रंगोली चंदेल भी सोशल मीडिया के जरिए स्टार्स को खरी खोटी सुनाने के कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में अब उन्होंने ऋचा चड्ढा के बाद उन्होंने दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है। दरअसल, दीपिका ने डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। अपने एनजीओ को प्रमोट करने के लिए दीपिका एक वीडियो में डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को TLLLFoundation के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वहीं, उनकी बहन रंगोली चंदेल भी सोशल मीडिया के जरिए स्टार्स को खरी खोटी सुनाने के कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में अब उन्होंने ऋचा चड्ढा के बाद उन्होंने दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है। दरअसल, दीपिका ने डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। अपने एनजीओ को प्रमोट करने के लिए दीपिका एक वीडियो में डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को TLLLFoundation के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। 

 

Bollywood Tadka

 

दीपिका पादुकोण के इस डांस वीडियो को देखकर रंगोली चंदेल ने कमेंट किया है और ट्विटर पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने लिखा है कि 'ये क्या हो रहा है? ये डिप्रेशन होता है, ये तो वो लोग है जिनको वर्ड मेंटल से प्रॉब्लम थी। मगर डिप्रेशन वीडियो पर बारातियों की तरह नाच रहे हैं। क्या घटिया वाहियात तरीका है डिप्रेशन के नाम पर पब्लिसिटी लेने का।' खैर अभी तक रंगोली के इस ट्विट पर दीपिका का कोई रिएक्शन नहीं आया है। 

 

 

बता दें कि कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ में नजर आने वाली है। इसमें उनके साथ एक्टर राजकुमार राव लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा कंगना फिल्म 'धाकड़' में नजर आएंगी। इस फिल्म का भी पहला लुक सामने आ गया है। जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका से पहले कंगना और उनकी बहन रंगोली तापसी पन्नू, वरुण धवन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और करण जौहर समेत कई स्टार्स को आढ़े हाथ लिया है। 

: Konika

Kangana RanautRangoli ChandelslamsDeepika PadukoneBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...