बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और करण जौहर का विवाद जारी है। इस बार कंगना की बहन रंगोली ने करण जौहर को निशाने पर लिया है। कंगना रनौत और करण जौहर के बीच नेपोटिज्स को लेकर विवाद शुरू हुआ था जो अबतक जारी है। अब एक बार फिर से कंगना की बहन रंगोली ने करण जौहर को अपने निशाने पर लिया है। करण जौहर की फिल्म ''ए दिल है मुश्किल'' को लेकर ट्वीट करते हुए रंगोली ने कहा है कि ऐसी फिल्मों की स्क्रीप्ट बनाने वालों को कंगना से दूर ही रहना चाहिए। रंगोली ने करण को कंगना से दूर रहने की सलाह भी दी है।
30 Jan, 2020 01:33 AMबॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और करण जौहर का विवाद जारी है। इस बार कंगना की बहन रंगोली ने करण जौहर को निशाने पर लिया है। कंगना रनौत और करण जौहर के बीच नेपोटिज्स को लेकर विवाद शुरू हुआ था जो अबतक जारी है। अब एक बार फिर से कंगना की बहन रंगोली ने करण जौहर को अपने निशाने पर लिया है। करण जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' को लेकर ट्वीट करते हुए रंगोली ने कहा है कि ऐसी फिल्मों की स्क्रीप्ट बनाने वालों को कंगना से दूर ही रहना चाहिए। रंगोली ने करण को कंगना से दूर रहने की सलाह भी दी है।
रंगोली ने रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर फ़िल्म 'ए दिल है मुश्किल' को लेकर टिप्पणी भी की है। यह ट्वीट उस माहौल में आया है, जब लोग कह रहे थे कि कंगना और करण वापस से दोस्त बन गए हैं।
जानकारी के लिए बता दें हाल ही में कंगना और करण जौहर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। ऐसे में खबरें थीं कि कंगना और करण जौहर के बीच की तकरार भी अब कम हो गई है। इसी बीच रंगोली ने ये ट्वीट करके जाहिर कर दिया है कि दूरियां अभी भी जस की तस बरकरार हैं।
रंगोली ने दो ट्वीट कर करण जौहर के ऊपर निशाना साधा है।
रंगोली ने लिखा, "आखिरी बार जब कंगना ने करण जौहर की फ़िल्म 'ए दिल है मुश्किल' देखा, वह गुस्से में थी। उन्होंने मुझसे कहा- कैंसर पीड़ित की कीमोथैरेपी चल रही है, फिर भी क्रीप लड़का जबरदस्ती करता है। लड़का कहता है, अब तो मेरी हो जा, अब तो तुझे कैंसर है। कंगना काफी देर तक शॉक में रही। करण जौहर जी अगर ऐसी स्क्रिप्ट लेकर आओगे, तो आपको भगवान भी नहीं बचा सकता। प्लीज़ कंगना से दूर रहो, सबकी भलाई इसी में हैं।" अब इन सब पर करण जौहर का क्या रिएक्शन आता है ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा।