main page

फिल्म 'लेडी सिंघम' में विलेन के किरदार में नज़र आएंगे शक्ति कपूर, शूटिंग हुई शुरू

Updated 14 September, 2019 08:03:42 PM

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर व श्रद्धा कपूर के पिता इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। शक्ति कपूर को लेकर खबरें हैं कि वह फिल्म ''लेडी सिंघम'' में काम करते नज़र आएंगे। बता दें ये एक भोजपुरी फिल्म होगी। फिल्म में रानी चटर्जी और गौरव झा की मुख्य भूमिका होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म शक्ति कपूर का किरदार बेहद खास है।

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर व श्रद्धा कपूर के पिता इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। शक्ति कपूर को लेकर खबरें हैं कि वह फिल्म 'लेडी सिंघम' में काम करते नज़र आएंगे। बता दें ये एक भोजपुरी फिल्म होगी। फिल्म में रानी चटर्जी और गौरव झा की मुख्य भूमिका होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म शक्ति कपूर का किरदार बेहद खास है। 
Bollywood Tadka
रानी चटर्जी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके साथ बॉलीवुड के मशहूर विलेन शक्ति कपूर नजर आ रहे हैं। इसमें रानी शक्ति कपूर को पकड़े नजर आ रही हैं और मुस्कुरा रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखते हुए कहा, ‘लेडी सिंघम के विलेन के साथ।’ इस तस्वीर के जरिए एक्ट्रेस ने जाहिर कर दिया है कि इस फिल्म में शक्ति कपूर बतौर विलेन नजर आने वाले हैं।
Bollywood Tadka
फिल्म की शूटिंग इन दिनों लखनऊ और कानपुर में की जा रही है। शक्ति कपूर ने बताया कि उन्हें भोजपुरी भाषा अच्छी लगती है। भले ही काफी समय हो गया है भोजपुरी फिल्म को लेकिन देर आए दुरुस्त आए। उन्होंने बताया कि भोजपुरी मीठी भाषा है, जिससे उन्हें लगाव है।
Bollywood Tadka
यही वजह है कि वे अक्सर भोजपुरी के कलाकारों से टच में रहते हैं। उन्हें यह अच्छा भी लगता है। शक्ति कपूर ने फिल्म की तारीफ करते हुए गौरव झा को मेहनती एक्टर बताया। 

: Pawan Insha

Rani ChatterjeeLady SinghamRani Chatterjee MoviesShakti Kapoorbollywoodbollywood top newsbollywood latest newsbollywood hindi newsgoogle top news

loading...