main page

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं रोडिज फेम रणविजय सिंह,प्यारी सी तस्वीर शेयर कर शेयर की गुड न्यूज

Updated 06 March, 2021 08:51:17 AM

इन दिनों बी-टाउन इंडस्ट्री से एक के बाद एक गुड न्यूज सुनने को मिल रही हैं। बीते दिनों जहां टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। वहीं अब इस लिस्ट में एख और नाम जुड़ गया है। हम बात करें रहे हैं टीवी रियलिटी शो एमटीवी रोडीज के जज और एक्‍टर रणविजय सिंह की।रणव

मुंबई: इन दिनों बी-टाउन इंडस्ट्री से एक के बाद एक गुड न्यूज सुनने को मिल रही हैं। बीते दिनों जहां टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। वहीं अब इस लिस्ट में एख औऱ नाम जुड़ गया है। हम बात करें रहे हैंटीवी रियलिटी शो एमटीवी 'रोडीज' के जज और एक्‍टर रणविजय सिंह की।

Bollywood Tadka

रणविजय सिंह दूसरी बार पापा बनने जा रहे हैं। हाल में एक्टर ने इंस्टा पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर इस गुड न्यूज को शेयर किया। इस तस्वीर में रणविजय सिंह पत्नी प्रियंका वोहरा  और बेटी कैनात सिंह के साथ दिख रहे हैं।

Bollywood Tadka

प्रियंका वोहरा इस तस्वीर में बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही है। तस्वीर में रणविजय और कैनत प्रियंका के बेबी बंप परहाथ रखे नजर आ रहे हैं।तीनों कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-'तुम तीनों को बेहद मिस कर रहा हूं।'

Bollywood Tadka

बता दें रणविजय सिंह ने साल 2014 में प्रियंका वोहरा संग केन्या में शादी रचाई थी।  इस कपल की लव-स्टोरी बेहद खास है। दोनों की मुलाकात संयोगवश हो गई थी।प्रियंका लंदन की हैं और उस वक्त वो अपने किसी रिश्तेदार से मिलने इंडिया आई थीं।

Bollywood Tadka

दोनों भाग्य से हुई मुलाकात में ही एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे।कपल ने 16 जनवरी 2017 को बेहद ही प्यारी बेटी का वेलकम किया था,जिसका नाम  कैनात सिंह है।

Content Writer: Smita Sharma

rannvijay singhawifepriankaexpectingsecond babyBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...