main page

रणवीर ने लगाई पत्नी दीपिका के नाम की मेहंदी, शादी के बाद अब तस्वीर आई सामने

Updated 20 November, 2018 02:58:01 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इटली के लेक कोमो में  दोनों ने सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी रचाई।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इटली के लेक कोमो में  दोनों ने सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी रचाई। इस दौरान इन दोनों सितारों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा। बीते दिनों ही इनकी मुंबई एयरपोर्ट की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।

Bollywood Tadka

इस बीच दीपिका के लिए हाथों पर लगवाई रणवीर की मेहंदी की तस्वीर सामने आ गई है। दीपिका के लिए रणवीर  ने अपने हाथों में जो मेहंदी लगवाई उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में रणवीर ने दीपिका के लिए अपने हाथों पर मेहंदी से दीपक बनवाया और पत्नी का नाम भी लिखा। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में करीब 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई के जुहू इलाके में 50 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। अभी इस घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है । 

Bollywood Tadka

बता दें कि बता दें कि दोनों की शादी का समारोह 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में था।इस समारोह को प्राइवेट रखा गया। शादी में करीब 30-40 लोग ही शामिल हुए थे। वहीं अब 21 नवंबर को बेंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन होना है। मुंबई रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे। 

Bollywood Tadka

 

: Neha

ranveer singhdeepika padukonenamepalmmehendi

loading...