main page

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट ने मचाया तहलका...द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर बॉलीवुड स्टार्स ने दी बधाई..पढ़े मनोरंजन जगत की टॉप 10 खबरें

Updated 23 July, 2022 07:13:21 AM

बॉलीवुड में आए दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता ही रहता है। जहां एक तरफ एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट ने तहलका मचा दिया है। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड स्टार्स ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। इसके साथ सोनू सूद अपना नया शो Kuberan''''s House लेकर आ रहे है, जिसके जरिए वे लोगों की

मुंबई. बॉलीवुड में आए दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता ही रहता है। जहां एक तरफ एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट ने तहलका मचा दिया है। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड स्टार्स ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। इसके साथ सोनू सूद अपना नया शो Kuberan''s House लेकर आ रहे है, जिसके जरिए वे लोगों की मदद करेंगे। आइए एक नजर डालते हैं आज की मनोरंजन जगत की खबरों पर...
 

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर स्टार्स के रिएक्शन

 

देश को 15वां राष्ट्रपति मिल गया। यशवंत सिन्हा को हराकर एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू देश  राष्ट्रपति बन गई हैं। द्रौपदी मुर्मू इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी मुर्मू स्टार्स ने भी  सोशल मीडिया पर देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी। कंगना रौतन, साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी, तमन्ना भाटिया, एक्टर अनुपम खेर से लेकर अशोक पंडित, मनोज मुंतशिर ने खास पोस्ट शेयर किए।

 

 मैगजीन फोटोशूट के लिए न्यूड हुए रणवीर सिंह 

 

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बी-टाउन के उन स्टार्स में हैं जो अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। रणवीर आए दिन अपने ड्रेसिंग स्टाइल के साथ कुछ ना कुछ नया प्रयोग करते हैं। अपने इसी अंदाज की वजह से एक्टर अक्सर ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाते हैं। एक बार फिर रणवीर सिंह काफी चर्चा में हैं। रणवीर के चर्चा में आने की वजह उनका नया फोटोशूट है। एक्टर ने अपने इस नए फोटोशूट की  कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।  दरअसल, एक्टर ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीर सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रही है। 

 

पूर्व पति नागा चैतन्य संग रिश्ते पर सामंथा ने की बात

 

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने बीते साल एक्टर नागा चैतन्य से अपनी राहें अलग की। कपल ने अक्टूबर 2021 में ऑफिशियल तौर से अलग होने की घोषणा की थी। इस खबर ने हर किसी का दिल तोड़ दिया था। खैर अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। सामंथा नागा चैतन्य से अलग होकर अपने करियर पर फाॅक्स कर रही हैं। हाल ही में सामंथा ने अपने पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की।
सके साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया  कि अब भी दोनों के बीच हार्ड फीलिंग्स हैं और दोनों की बीच अभी भी सब कुछ सही नहीं है।

 

शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए भुवन बाम

 

यूट्यूबर भुवन बाम की गिनती देश के सबसे मशहूर और कमाने वाले यूट्यूबर्स में होती है। भुवन के चाहने वालों के लिए खबर जरूरी है। भुवन बाम एक हादसे में चोटिल हो गए हैं। भुवन अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'ताजा खबर' की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए। भुवन बाम की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें उनके सीने पर चोट लगी नजर आ रही है।एक्टर के कंधे और पसलियों में काफी चोट आई। 

 

पत्नी चारू से तलाक लेने की खबरों के बीच बेटी से मिलने पहुंचे राजीव सेन

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की तरह ही उनके भाई राजीव सेन भी इस समय काफी सुर्खियों में हैं। राजीव सेन और उनकी एक्ट्रेस पत्नी चारू असोपा के बीच बीते कई समय से अनबन हैं। दोनों आए दिन एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। हालांकि ये कपल अपनी छोटी बेटी - ज़ियाना को जितना हो सके उतना समय देना सुनिश्चित कर रहा है।  शादी में तनाव के बीच अब राजीव सेन लंबे समय बाद अपनी बेटी जियाना सेन से मिले। 

 

बेटे जोहर के नाम स्मृति ईरानी का स्पेशल मेसेज

 

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की तुलसी यानि एक्ट्रेस स्मृति ईरानी vs भले ही  टीवी की दुनिया को अलविदा कह गई हैं लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपने पति और बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे जोहर ईरानी के ग्रेजुएशन पूरा करने के दौरान का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने क प्यारा-सा कैप्शन लिखा है। इस पोस्ट को देखकर उनकी खुशी साफ- साफ झलक रही है।  

 

'कपूर' नाम की टी-शर्ट पहन आलिया ने पति रणबीर को किया चीयर

 

बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा आज (22 जुलाई) को रिलीज हो गई है। फिल्म क फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। करण मल्होत्रा की फिल्म रणबीर की चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी है। ऐसे में आलिया ने खास पोस्ट शेयर कर लोगों से पति रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा देखने की अपील की हैं। आलिया ने इंस्टा पर अपनी प्यारी सी तस्वीर शेयर की। शेयर की तस्वीर में आलिया ब्लू कलर की टी-शर्ट में स्टनिंग दिख रही हैं। इस प्यारी सी तस्वीर के साथ आलिया ने लिखा-कपूर का दिन!

 

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर फूटा मिमी चक्रवर्ती का गुस्सा

 

एक्टर रणवीर सिंह इस समय अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर ने ये फोटोशूट एक मैग्जीन के लिए करवाया है। एक्टर की तस्वीरों ने आग लगा दी है। रणवीर के इस न्यूड फोटोशूट को देखकर फैंस और स्टार्स काफी हैरान हैं। हाल ही में बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने इस पर रिएक्ट किया है।

 

सोनू सूद लेकर आ रहे हैं अपना शो Kuberan''s House

 

एक्टर सोनू सूद हमेशा अपने नेक कामों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैंं। एक्टर से जो कोई भी मदद की गुहार लगाता है वह तुरंत हाजिर हो जाते हैं। सोनू अब तक लाखों लोगों की मदद कर चुके हैं। अब एक्टर एक नया टीवी शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम Kuberan''s House है। इस शो के जरिए एक्टर अपने फैंस के सपनों को पूरा करेंगे।

 

 

 

Content Writer: Parminder Kaur

ranveer photoshootstarscongratulatedraupadi murmutop 10b town newsBollywood NewsBollywood News and GossipTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...