बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बीते कुछ दिनों से अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने न्यूड फोटोशूट के कारण सुर्खियों में बने हुआ है। इस न्यूड फोटोशूट के बाद एक्टर के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने रणवीर को समन भेजकर 22 अगस्त सोमवार को पेश होने के लिए कहा था।अब रणवीर पर हुए इस केस को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि अब रणवीर ने थाने में पेश होने के लिए 2 हफ्ते की मोहलत मांगी है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने बताया है कि रणवीर को नई तारीख तय करने के बाद नया समन जल्द ही भेजा जाएगा।
22 Aug, 2022 08:01 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बीते कुछ दिनों से अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने न्यूड फोटोशूट के कारण सुर्खियों में बने हुआ है। इस न्यूड फोटोशूट के बाद एक्टर के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने रणवीर को समन भेजकर 22 अगस्त सोमवार को पेश होने के लिए कहा था।अब रणवीर पर हुए इस केस को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि अब रणवीर ने थाने में पेश होने के लिए 2 हफ्ते की मोहलत मांगी है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने बताया है कि रणवीर को नई तारीख तय करने के बाद नया समन जल्द ही भेजा जाएगा।

रणवीर ने एक इंटरनेशनल मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई थीं। इन तस्वीरों पर काफी लोगों और सामाजिक संगठनों ने आपत्ति दर्ज की थी। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद उन्हें नोटिस भेजा गया था हालांकि जब नोटिस देने के लिए पुलिस अधिकारी रणवीर के घर गए थे तो वह घर पर मौजूद नहीं थे।

रणवीर के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 292 (अश्लील साहित्य को बेचना), 293 (नाबालिगों को अश्लील सामग्री बेचना), 509 (शब्दों या इशारों के जरिए महिला का अपमान करना) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

काम की बात करें तो रणवीर की पिछली रिलीज हुई दोनों फिल्में '83' और 'जयेशभाई जोरदार' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर ने करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग खत्म की है।