असम में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड में बॉलीवुड स्टार रणवीर कपूर को फिल्म ''गली बॉय'' के लिए सम्मानित किया गया, लेकिन इस दौरान उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण किन्हीं कारणों के चलते शामिल नहीं हो पाईं। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका की फोटो शेयर की है, जिसमें वो ट्रॉफी लिए बेहद खुश दिखाई दे रही हैं।
18 Feb, 2020 04:53 PMबॉलीवुड तड़का टीम. असम में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड में बॉलीवुड स्टार रणवीर कपूर को फिल्म 'गली बॉय' के लिए सम्मानित किया गया, लेकिन इस दौरान उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण किन्हीं कारणों के चलते शामिल नहीं हो पाईं। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका की फोटो शेयर की है, जिसमें वो ट्रॉफी लिए बेहद खुश दिखाई दे रही हैं।
वायरल तस्वीर में दीपिका रणवीर को मिले अवॉर्ड को हाथों लिए नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, 'जब मेरी लिटिल लेडी मेरी ब्लैक लेडी से मिली।' तस्वीर शेयर होते ही फैंस उन्हें खूब लाइक कर रहे हैं और अब तक फोटो को फैंस के 7,36000 लाइक मिल चुके हैं।
बता दें, शनिवार को असम में हुए फिल्मफेयर अवार्ड में रणवीर और आलिया की गली बॉय का दबदबा रहा। इस फिल्म में कुल 13 अवॉर्ड अपने नाम किए।
काम की बात करें तो रणवीर सिंह बहुत जल्द फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अलावा एक्टर अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ भी शामिल हैं। फिल्म अगले महीने 27 मार्च को पर्दे पर रिलीज होगी।