main page

भारत में धमाल मचाने के बाद जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'गली बॉय'

Updated 08 September, 2019 01:42:00 AM

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। रणवीर सिंह के चर्चा में होने का कारण है उनकी फिल्म ''गली बॉय''। जी हां, इस फिल्म को लेकर खबरें हैं कि रणवीर की ये फिल्म भारत में धमाल मचाने के बाद अब जापान में भी रिलीज की...

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। रणवीर सिंह के चर्चा में होने का कारण है उनकी फिल्म 'गली बॉय'। जी हां, इस फिल्म को लेकर खबरें हैं कि रणवीर की ये फिल्म भारत में धमाल मचाने के बाद अब जापान में भी रिलीज की जाएगी। 
Bollywood Tadka
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म इस साल रिलीज हुई थी। ‘गली बॉय' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यह फिल्म अब अगले महीने जापान में रिलीज हो रही है। इसे लेकर रणवीर काफी रोमांचित हैं।
Bollywood Tadka
उनका कहना है, ‘‘मैं बहुत खुश हूं और मुझे गर्व है कि ‘गली बॉय' जापान में रिलीज हो रही है। मैं कभी जापान नहीं गया, लेकिन इस उगते सूरज की भूमि के बारे में काफी अछ्वुत चीजें सीखी, सुनी और देखी हैं।''        
Bollywood Tadka
उन्होंने कहा, मैं कभी ना कभी वहां जाऊंगा। गली बॉय जापान में रिलीज हो रही है और जिन्होंने फिल्म पर काम किया है, यह उन सभी के लिए बहुत ही खुशी और गर्व का क्षण है।"

: Pawan Insha

ranveer singh and alia bhatt gully boyranveer singh and alia bhatt moviejapanbollywoodbollywood hindi newsbollywood top newsbollywood tadkabollywood khabarbollywood top news

loading...