main page

अपनी ही रिसेप्शन पार्टी में डीजे वाले बाबू बने रणवीर सिंह, वीडियो आई सामने

Updated 29 November, 2018 04:21:23 PM

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बीती रात मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में शादी की रिसेप्शन रखी। इस पार्टी में इन दोनों के कई करीबी पहुंचे। वहीं अब इस पार्टी की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमे रणवीर डीजे प्ले करते नजर आ रहे है। रणवीर हमेशा की तरह ही मस्तमौला अंदाज में दिख रहे है। बुधवार क

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बीती रात मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में शादी की रिसेप्शन रखी। इस पार्टी में इन दोनों के कई करीबी पहुंचे। वहीं अब इस पार्टी की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमे रणवीर डीजे प्ले करते नजर आ रहे है। रणवीर हमेशा की तरह ही मस्तमौला अंदाज में दिख रहे है। बुधवार को हुए रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वीडियो में रणवीर हमेशा की तरह काफी एक्टिव नजर आ रहे थे। 

बहू दीपिका को पीछे छोड़ रणवीर की मां ने लूटी महफिल, पार्टी में खुले रह गए सबके मुंह

 

Bollywood Tadka,  रणवीर सिंह image, दीपिका पादुकोण image, होटल ग्रेंड हयात image

 

कल हुए रिसेप्शन में दीपवीर ने अॉफ व्हाइट कलर और गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, इसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे। रिसेप्शन के इंतजाम बेहद खास थे।पार्टी में पहुंचे मेहमानों को परोसे गए व्यंजन का एक इनसाइड वीड‍ियो भी सामने आया है। वीडियो में गाजर का हलवा, रसगुल्ला, चॉकलेट रफेल पेस्ट्री जैसी तमाम चीजें दिख रही हैं।

 

 

 

जानकारी के लिए बता दें कि दीपवीर 1 दिसंबर को ग्रेंड हयात होटल में एक और रिसेप्शन पार्टी देंगे। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारें नजर आ सकते है। इनका पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में आयोजित था। बेंगलुरु रिसेप्शन में दीपिका के माता-पिता और तमाम खिलाड़ी शरीक हुए थे। दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को शादी की थी. वहां करीबी दोस्त और मेहमान ही पहुंचे थे।

: Konika

ranveer singhdjreception partydeepika padukonemumbai reception partyhotel grand hyattwedding reception hindi newsranver singh hindi newsparty pictures

loading...