बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म ''पद्मावत'' में अलाउद्दीन खिलजी का नेगेटिव कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। हालांकि, ये फिल्म शुरुआत से कॉन्ट्रोवर्सी में बनी हुई है लेकिन उनके फर्स्ट लुक फैंस काफी पसंद कर रहें हैं। लेकिन आज हम आपको रणवीर की बचपन की कुछ एेसी तस्वीरें और उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने कि
20 Jan, 2018 12:31 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का नेगेटिव कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। हालांकि, ये फिल्म शुरुआत से कॉन्ट्रोवर्सी में बनी हुई है लेकिन उनके फर्स्ट लुक फैंस काफी पसंद कर रहें हैं।
लेकिन आज हम आपको रणवीर की बचपन की कुछ एेसी तस्वीरें और उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताएंगे जिसके बारे में आप कम ही जानते होंगे।
रणवीर का जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ। रणवीर के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी, मम्मी अंजु भवनानी और बड़ी बहन रितिका भवनानी हैं। रणवीर के पिता बांद्रा बेस्ड रियल स्टेट के व्यापारी हैं।
उनकी मम्मी परिवार की देखभाल करती हैं। एक्टर होने के अलावा ये एक अच्छे कॉपीराइटर, रैपर, डांसर और क्लोज़ेट डीजे भी हैं। कुकिंग करना भी जानते हैं रणवीर और खुद को ममाज़ बॉय कहते हैं।
बताया जाता है कि रणवीर की बचपन से ही डांस में दिलचस्पी थी। एक बार वे एक बर्थ-डे पार्टी में जा रहे थे तो उनकी दादी ने रणवीर से कहा कि वहां पर डांस जरूर करना। इतना सुनते ही वे लॉन में गए और ‘चुमा-चुमा दे दे’ गाने पर डांस करने लगे। स्कूल डेज़ से ही रणवीर की दिलचस्पी स्टेज परफॉर्मेंसेज में थी। वे हमेशा मोनो एक्टिंग किया करते थे। उन्होंने कई प्राइज़ भी जीते।