बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ''पद्मावत'' को रिलीज हुए 1 साल हो गए हैं। फिल्म को रिलीज होने के लिए करणी सेना के साथ लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। साल 2017 से ही फिल्म का भारी विरोध चल रहा था।
26 Jan, 2019 11:26 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' को रिलीज हुए 1 साल हो गए हैं। फिल्म को रिलीज होने के लिए करणी सेना के साथ लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। साल 2017 से ही फिल्म का भारी विरोध चल रहा था। फिल्म में जो सबसे ज्यादा चर्चा रहा वह था रणवीर का अलाउद्दीन खिलजी का किरदार। रणवीर के इस किरदार ने लगों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया।
फिल्म को रिलीज हुए एक साल हो गए हैं। इसी बीच फिल्म में रणवीर ने अलाउद्दीन के किरदार में एक फनी वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- बुरा इंसान, अच्छा समय बताते हुए। अलाउद्दीन चिल-जी। इस वीडियो में रणवीर इंग्लिश गाने पर स्वैग के साथ डांस करते दिख रहे हैं।
दीपिका पादुकोण ने भी शेयर की खास तस्वीर
इस खास मौके पर दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह झूले पर बैठी दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म के एक सीन की तस्वीर भी शेयर की है।
बता दें कि यह फिल्म शुरुआत से लेकर आखिर तक विवादों और विरोध के बाद विवादों में रही थी। यह फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर इतना गुस्सा था कि फिल्म मेकर्स से लेकर लीड एक्ट्रेस तक को धमकियां मिल रही थीं लेकिन इस सब के बावजूद यह फिल्म रिलीज हुई थी।