बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बीते दिनों ही एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें हाल ही सामने आईं हैं। बता दें कि दोनों श्रीलंका से अपना हनीमून मनाकर मुंबई लौट आए हैं।
07 Jan, 2019 10:27 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बीते दिनों ही एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें हाल ही सामने आईं हैं। बता दें कि दोनों श्रीलंका से अपना हनीमून मनाकर मुंबई लौट आए हैं।
तस्वीरों में दीपिका ब्लैक स्पोट्रर्स लुक और व्हाइट स्नीकर्स पहने कूल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर कैजुअल लुक में दिखे। इसके साथ ही अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने गॉगल्स लगाए हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि जैसे ही दीपवार अपनी गाड़ी में बैठे उनकी गाड़ी में रणवीर की फिल्म 'गली बाॅय' का गाना लगा हुआ था। वही गाना है जिसे रणवीर ने खुद गाया है।
इटली में रचाई शादी
बता दें कि रणवीर और दीपिका ने पिछले साल 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो के विला देल बलबियानेलो में शादी की थी। इनकी शादी में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल हुए थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर की फिल्म 'सिंबा' रिलीज हो गई है। इसके अलावा रणवीर फिल्म 'गली बाॅय' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य किरदार में है। रणवीर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में दिखाई देंगे।
वहीं दीपिका की बात करें वह मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। फिल्म तेजाब पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित होगी। इस फिल्म में उनके ओपोजिट विक्रांत मैसी हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई हैं कि दीपिका फॉक्स स्टार स्टूडियो की फिल्म में सुपर हीरो के रोल में नजर आएंगी।