main page

83 Trailer Out: ‘अंडरडॉग्स की सच्ची स्टोरी, जो आप सोच भी नहीं पाएंगे’, कपिल देव बनकर रणवीर सिंह ने जीता सबका दिल

Updated 30 November, 2021 02:44:34 PM

फैंस के इंतजार को कम करते हुए मेकर्स ने फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभाती दिखाई दे रही हैं। ट्रेलर लोगों में काफी जोश जगा देने वाला है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. फैंस के इंतजार को कम करते हुए मेकर्स ने फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभाती दिखाई दे रही हैं। ट्रेलर लोगों में काफी जोश जगा देने वाला है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

Bollywood Tadka

 

कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत बेशक विदेशी धरती पर भारतीय क्रिकेट टीम के कमजोर खेल के साथ होती है, लेकिन जैसे जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है वैसे वैसे फिल्म के किरदारों का जज्बा दर्शकों के मन में जोश पैदा करने वाला साबित हो रहा है।  भारतीय खिलाड़ी विदेश में अपने देश का सिर ऊंचा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। आखिर में इंडिया टीम क्रिकेट के मैदान में जीत हासिल करती है तो देशभर में जश्न मनाया जाता है।


कपिल देव के किरदार में रणवीर सिंह लोगों का दिल जीत लेते हैं।  फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा है, ‘अंडरडॉग्स की सच्ची स्टोरी, जो आप सोच भी नहीं पाएंगे।’  फैंस को फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है।


बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर 83 अगले महीने यानि 24 दिसंबर को रिलीज होगी। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। फिल्म रणवीर और दीपिका के अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, पंकज त्रिपाठी, हार्डी सांधु, निशांत धहिया, ऐमी विर्क, साहिल खट्टर, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा और आर बद्री जैसे स्टार्स भी शामिल हैं।
 

Content Writer: suman prajapati

Ranveer Singhfilm 83trailerreleasedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...