main page

घोड़े पर नहीं कुछ इस अंदाज में बारात लेकर आएंगे रणवीर, पंजाबी फूड समेत ये स्वादिष्ट पकवान चखेंगे मेहमान

Updated 12 November, 2018 11:12:16 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं अब दोनों शादी के लिए इटली रवाना भी हो चुके हैं। दोनों इटली के लेक कोमो में शादी रचाएंगे।

मुंबई:बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं अब दोनों शादी के लिए इटली रवाना भी हो चुके हैं। दोनों इटली के लेक कोमो में शादी रचाएंगे। उनकी शादी की खास तैयार‍ियां इस वक्त जोरों पर हैं।

Bollywood Tadka

वेन्यू की कई तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गई हैं लेकिन सबसे ज्यादा इस बात की चर्चा है कि शादी में रणवीर स‍िंह बारात लेकर किस अंदाज में एंट्री करेंगे तो चलिए जानते हैं कि रणवीर किस अंदजा में अपनी होने वाली दुल्हनिया को लेकर जाएंगे। 

Bollywood Tadka

र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, रणवीर की एंट्री बारात में जबरदस्त तरीके से होगी। रणवीर किसी कार और घोड़ी पर बैठकर नहीं आएंगे। बल्कि वह  अपने अनोखे अंदाज में seaplane से एंट्री करेंगे।

Bollywood Tadka

इस प्लेन में 14 लोगों के बैठने की व्यवस्था होती है, इस ह‍िसाब से रणवीर के साथ उनके पर‍िवार के करीबी इस प्लेन से वेन्यू तक खास अंदाज में आएंगे। रणवीर की शादी में खास 14 मेहमानों के अलावा बाकी बचे गेस्ट लग्जरी यॉट में आएंगे। इतना ही नहीं शादी के इवेंट में कलर कॉम्ब‍िनेशन का खास ख्याल रखा गया है। मेहमानों के लिए 2 यॉट की बुकिंग की गई है।

Bollywood Tadka

वहीं दोनों की शादी में क्या-क्या पकवान बनने जा रहे हैं। इसके बारे में भी कई यास लगाए जा रहे हैं। दीपिका और रणवीर की शादी इटली में हो रही है, जिस कारण दोनों ने इटैलियन और कॉन्टीनेंटल डिशेज रखने का फैसला किया है। इनके साथ-साथ भारत की भी कुछ चुनिंदा डिशेज मेहमानों को चखने के लिए मिलेंगी। दीपवीर दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे।

Bollywood Tadka

दोनों शादियां अलग-अलग तारीख को होंगी, जिस कारण दोनों दिन अलग-अलग मेन्यू रखा गया है। जिस दिन साउथ इंडिया के मुताबिक शादी होगी उस दिन डोसा और राइस जैसी डिशेज मेन्यू में रखी जाएंगी और जिस दिन नॉर्थ इंडिया के मुताबिक शादी होगी उस दिन मेहमानों को पंजाबी डिशेज परोसी जाएंगी।

Bollywood Tadka

दीप-वीर की शादी के लिए बनाई गई मेहमानों की लिस्ट काफी छोटी है। दोनों अपने परिवार और खास दोस्तों के बीच ही शादी से जुड़ी रस्में अदा करने वाले है। इतना ही नहीं इनके शादी के वेन्यू पर मोबाइल फोन ले जाना भी अलाउड नहीं है।

Bollywood Tadka

रणवीर के साथ-साथ दीपिका भी चाहती है कि इनकी शादी की तस्वीरें लीक ना हो। सूत्रों के मुताबिक दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो में शादी करने के बाद मुंबई और बैग्लुरु में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं।
 

: Neha

ranveer singhgrandbarat entryseaplanewedding daydeepika padukone

loading...