बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कल मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में शादी की दूसरी रिसेप्शन का आयोजन किया। इस दौरान दीपवीर अॉफ व्हाइट और गोल्डन कलर की ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे। लेकिन रिसेप्शन में रणवीर की मां अंजू भवनानी का खूबसूरत अंदाज देख सब की आंखे खुली रह गई। इस समय अंजू ने ब्लैक और गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी।
29 Nov, 2018 10:59 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कल मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में शादी की दूसरी रिसेप्शन का आयोजन किया। इस दौरान दीपवीर अॉफ व्हाइट और गोल्डन कलर की ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे।
लेकिन रिसेप्शन में रणवीर की मां अंजू भवनानी का खूबसूरत अंदाज देख सब की आंखे खुली रह गई। इस समय अंजू ने ब्लैक और गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। इस लुक में वह बेहद ही ग्लैमरस लग रही है। अंजू का लुक लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनका ये खूबसूरत अंदाज़ रिसेप्शन में बहू दीपिका को भी टक्कर देता नज़र आ रहा है।
बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो के विला देल बलबियानेलो में शादी की थी। दोनों ने 21 नवंबर को पहली रिसेप्शन बेंगलुरु में की थी।
वहीं दूसरी रिसेप्शन कल मुंबई में की। जानकारी के लिए बता दें कि ये जोड़ा बॉलीवुड सितारों को पार्टी 30 नवंबर को होटल ग्रेंड हयात में ही देगा।