main page

रणवीर सिंह ने बप्पी दा को दी श्रद्धाजलि, बोले- 'आपके जैसा ना कोई था और ना कोई होगा, आप हमेशा यादों में जिंदा रहेंगे'

Updated 17 February, 2022 09:01:10 PM

सिंगर बप्पी लहरी अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। सिंगर का 15 फरवरी को निधन हो गया। बप्पी दा के निधन की खबर सुन हर किसी को बहुत दुख लगा। फैंस और स्टार्स लगातार बप्पी दा को सोशल मीडिया पर श्रद्धाजलि दे रहे हैं। अब एक्टर रणवीर सिंह ने बप्पी दा को याद किया है।

मुंबई. सिंगर बप्पी लहरी अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। सिंगर का 15 फरवरी को निधन हो गया। बप्पी दा के निधन की खबर सुन हर किसी को बहुत दुख लगा। फैंस और स्टार्स लगातार बप्पी दा को सोशल मीडिया पर श्रद्धाजलि दे रहे हैं। अब एक्टर रणवीर सिंह ने बप्पी दा को याद किया है।

Bollywood Tadka
रणवीर ने बप्पी दा के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्टर सिंगर के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियोज में रणवीर बप्पी दा के साथ स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं और कह रहे हैं- 3 साल की उम्र में जब बच्चे पेंसिल पकड़ना सीखते हैं तब इन्होंने तबला बजाना सीखा था। 11 साल में जब लोग गाने सुनते हैं ये कंपोज करते थे। 19 साल की उम्र में बप्पी दा मुंबई आए और उन्होंने इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था। इन्होंने इंडिया में म्यूजिक का नया दौर शुरू किया। ये अपनी म्यूजिक में ऐसे साउंड्स, बीड्स लेकर आए जो हमने पहले कभी नहीं सुनी थी। इनकी आवाज ऐसी आवाज है जो सीधे दिल को लगती है। सिखाया जाता है कि म्यूजिक में 7 सुर होते हैं लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि अगर म्यूजिक का कोई आठवां सुर है तो वो हैं बप्पी लहरी। आपके म्यूजिक और मेमोरी के लिए धन्यवाद। तस्वीरों और वीडियोज को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा- आपके म्यूजिक के लिए शुक्रिया। यादों के लिए शुक्रिया। आपके जैसा ना कोई था और ना कोई होगा। बप्पी दा अमर रहेंगे। यकीनन अपने संगीत से दुनिया जीतने का हुनर रखने वाले बप्पा लहरी हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेंगे। फैंस इन तस्वीरों और वीडियोज को खूब लाइक कर रहे हैं।

बता दें बप्पी लहरी का 69 वर्ष की आयु में मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण निधन हो गया। आज सिंगर का अंतिम संस्कार किया गया। पिता को आखिरी विदाई देते समय बप्पी दा के बेटा-बेटी का बुरा हाल था। वे बिलख बिलख कर रोते दिखे। बप्पी दा के संस्कार में कई स्टार्स शामिल हुए। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

ranveer singhremembersbappi lahiriBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...